विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRS बेटी हत्याकांड: चोरी के पैसे से सर्वेंट क्वार्टर में कॉल गर्ल लाता था राहुल, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Published: Thu, 23 Apr 2026 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:18 PM (IST)

घरेलू सहायक राहुल ने एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस जांच में ...और पढ़ें

साकेत कोर्ट में पेशी के बाद अमर कॉलोनी थाने में लाया जाता आरोपित राहुल मीणा।

साकेत कोर्ट में पेशी के बाद अमर कॉलोनी थाने में लाया जाता आरोपित राहुल मीणा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की होनहार बेटी की बेरहमी से हत्या और दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। राहुल को भली-भांति पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं और वह बिल्डिंग के हर रास्ते व तलों से वाकिफ था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कम उम्र में ऑनलाइन ''तीन पत्ती'' गेम के जरिए पैसा कमाने वाले राहुल को लड़कियों और जुए की लत लग चुकी थी। आईआरएस अधिकारी के घर में नौकरी करने के दौरान चोरी के पैसे इकट्ठा करने के बाद राहुल अक्सर अपने सर्वेंट क्वार्टर में कॉलगर्ल ले आता था। अलवर में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के दौरान उसने महिला को दांतों से काट लिया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.05.58 PM

क्या है पूरा मामला?

22 अप्रैल की सुबह जब यूपीएससी की तैयारी करने वाली छात्रा अपने रूफ-टॉप स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी राहुल वहां दाखिल हो गया था। उसने दुष्कर्म की नीयत से लड़की का गला दबाकर उसे काबू करने की कोशिश की। विरोध करने पर पास रखे लैंप व भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया गया।

बेहोशी की हालत में आरोपित ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर लूटपाट के इरादे से उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए एक तल नीचे यानी तीसरी मंजिल पर लेकर आ गया। उस तल पर एक कमरे में लॉकर मौजूद है।

थंब इंप्रेशन से खुलता था लॉक, इसलिए रेप के बाद घसीट 3rd फ्लोर पर लाया

आरोपित ने लॉकर खोलने के लिए लड़की के अंगूठे का इस्तेमाल किया, लेकिन शरीर में रक्त संचार कम होने और हाथों में खून लगे होने के कारण बायोमेट्रिक लाक नहीं खुला। इसके बाद आरोपित ने पेचकस से लाकर तोड़कर ढाई लाख कैश, लड़की का मोबाइल और ज्वेलरी बैग में भर ली।

अपने कपड़ों और जूतों पर खून लगा देख, उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मृतका के भाई की पैंट और आईआरएस अधिकारी की घर में रखी चप्पलें पहन ली। नकदी रखने के लिए उसने लड़की का पिट्ठू बैग भी ले लिया। उसमें चोरी का सारा सामान रखकर वह फरार हो गया।

पढ़ाई में टॉपर थी छात्रा 

12वीं कक्षा की ऑल इंडिया टॉपर रही इस मेधावी छात्रा की जान एक ऐसे शख्स ने ले ली, जिस पर परिवार कभी भरोसा करता था। पुलिस का मानना है कि आरोपित की नजर लड़की पर पहले से थी और वह लूट के साथ-साथ दुष्कर्म की सोची-समझी साजिश के तहत ही घर में घुसा था।