विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थंब इंप्रेशन से खुलता था लॉक, इसलिए रेप के बाद घसीटकर..., IRS की बेटी के साथ दरिंगदी की दास्तां सुन पुलिसवाले हैरान

Published: Thu, 23 Apr 2026 03:16 PM (IST)

दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या और दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

आरोपी राहुल मीणा को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। एएनआई

आरोपी राहुल मीणा को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। एएनआई

HighLights

  1. आईएएस अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या

  2. आरोपी राहुल मीणा ने दुष्कर्म कर लूटा

  3. लॉकर खोलने के लिए मृतका के अंगूठे का इस्तेमाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की होनहार बेटी की बेरहमी से हत्या और दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को सनसनीखेज जानकारी मिली है।

पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को 22 अप्रैल को द्वारका के ओयो होटल से गिरफ्तार किया, उसने पूछताछ में ऐसी दरिंदगी की दास्तां सुनाई कि पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

सीधे लड़की के रूम में गया था राहुल

राहुल को भली-भांति पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं और वह बिल्डिंग के हर रास्ते व तालों से वाकिफ था। 22 अप्रैल की सुबह जब यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा अपने रूफ-टॉप स्टडी रूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी राहुल वहां दाखिल हुआ।

उसने दुष्कर्म की नीयत से लड़की का गला दबाकर उसे काबू करने की कोशिश की। विरोध करने पर पास रखे लैंप व भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया।

बेहोशी की हालत में सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे ले गया

बेहोशी की हालत में आरोपित ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर लूटपाट के इरादे से उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे के कमरे में ले गया, जहां लॉकर मौजूद था।

हैरानी की बात यह है कि आरोपित ने लॉकर खोलने के लिए मृतप्राय लड़की के अंगूठे का इस्तेमाल किया, लेकिन शरीर में रक्त संचार बंद होने और हाथों में खून लगा होने के कारण बायोमेट्रिक लॉक नहीं खुला।

जब थंब इंप्रेशन से नहीं खुला लॉकर तो...

इसके बाद आरोपित ने पेचकस से लॉकर तोड़कर ढाई लाख कैश , लड़की का मोबाइल और ज्वेलरी बैग में भरी। अपने कपड़ों और जूतों पर खून लगा देख, उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मृतका के भाई की पैंट और आईआरएस अधिकारी की घर में रखी चप्पलें पहनीं और फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कम उम्र में ऑनलाइन 'तीन पत्ती' गेम के जरिए पैसा कमाने वाले राहुल को लड़कियों और जुए की लत लग चुकी थी।

साजिश के तहत ही घर में घुसा था

दिल्ली की इस वारदात से ठीक एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल को उसने अलवर में एक विवाहित महिला के साथ भी दुष्कर्म किया था और उसे दांतों से काटकर जान से मारने की धमकी दी थी।

12वीं कक्षा की आल इंडिया टॉपर रही इस मेधावी छात्रा की जान एक ऐसे शख्स ने ले ली, जिस पर परिवार कभी भरोसा करता था। पुलिस का मानना है कि आरोपित की नजर लड़की पर पहले से थी और वह लूट के साथ-साथ दुष्कर्म की सोची-समझी साजिश के तहत ही घर में घुसा था।

यह भी पढ़ें- सीनियर IRS अधिकारी की बेटी से रेप-हत्या मामला: आरोपी राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

यह भी पढ़ें- IRS की बेटी हत्याकांड में नया मोड़, नौकर के पिता को पहले से जानता था परिवार; पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे