यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: दिल्ली के तिमारपुर में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
Delhi Crime तिमारपुर इलाके में एक शादी समारोह में झगड़ रहे लोग ने बीच-बचाव कराने वाले युवक को गोली मारी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में दिन-ब-दिन क्राइम बढ़ने की घटने सामने आती रहती है। अब जानकारी आ रही है कि तिमारपुर में आयोजित एक शादी समारोह में झगड़ रहे लोगों का बीच बचाव करने वाले युवक को गोली मारी दी।
बीच-बचाव कराने वाले युवक को मारी गोली
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तिमारपुर के गांधी विहार में एक शादी समारोह में पहुंचे कुछ लोगों का आपस में झगड़ा हो गया तभी वहां मौजूद मोहल्ले में रहने वाले अवतार और उसका दोस्त ने बीच बचाव करते हुए झगड़े में हस्तक्षेप किया तो झगड़ा करने वाले लोगों के साथ सनी ने विवेक पांडेय के साथ मिलकर मारपीट करते हुए अवतार को गोली मार दी।
ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है घायल का इलाज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाएं हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल हुआ अवतार हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है और यहां वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरा फरार
शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विवके ठाकुर निवासी मुकुंदपुर के रूप में हुई है।
