यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railways Train Late Running List: कोहरे के कारण दिल्ली से लेट चल रही हैं कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
सर्दियों के मौसम में हवाई यात्रा और ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को हर रोज खासी परेशानी का सामना ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। Indian Railways Train Late Running List: जनवरी खत्म होने के बाद भी कोहरे और सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। कोहरे के चलते हवाई जहाज और ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को कोहरे के कारण उत्तर भारत में नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आजमगढ़- दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, भुसावल-हरजत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चल रही हैं।
डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं यह ट्रेन
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।
यह ट्रेनें हैं डेढ़ से दो घंटे लेट
कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस क्रमशः: 1:15 घंटे, 1:15 घंटे और 2:00 घंटे की देरी से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली में फिर से शुरू होगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, सरकार ने दिए जरूरी निर्देश
