दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस: जीत की हैट्रिक लगाएगी DC या हारेगी GT से, मेट्रो के बढ़े फेरे व ट्रैफिक डायवर्जन लागू
दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दिल्ली मेट्रो ने मैच के लिए अतिरिक्त फेरे ...और पढ़ें

आज लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार दो जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस दौरान दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी, जबकि गुजरात के सामने हार का सिलसिला तोड़ने की बड़ी चुनौती होगी। इस बीच जहां दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है तोू दिल्ली मेट्रो ने अपने क्रिकेटप्रेमी यात्रियों के लिए फेरे बढ़ाने के साथ ही आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ाने का एलान किया है।
फॉर्म में चल रहे कई खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। टीम अब घरेलू मैदान पर अपनी मजबूती दिखाना चाहेगी। बल्लेबाजी में युवा समीर रिजवी ने 22 साल की उम्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए अपने चाहने वालों को गर्व करने का मौका दिया है। वहीं, केएल राहुल की अगुवाई वाला शीर्ष क्रम अगर लय में आ गया तो दिल्ली और भी मजबूत हो जाएगी।
राहुल शुरुआती पारियों में दुर्भाग्यशाली रहे, लेकिन वे किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं।तीसरे नंबर पर नीतीश राणा अभी तक असफल रहे हैं और उन पर दबाव नजर आ रहा है। पथुम निसांका ने पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली है, जो पावरप्ले में गुजरात के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
गेंदबाजी में दिल्ली की टीम है मजबूत
यदि गेंदबाजी की बात करें तो दिल्ली की गेंदबाजी अच्छी फॉर्म में चल रही है। मुकेश कुमार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कप्तान अक्षर पटेल पावरप्ले और मध्य ओवरों में प्रभावी साबित हो रहे हैं। लुंगी नगिदी ने भी गेंदबाजी को मजबूती दी है। कुलदीप यादव, टी नटराजन और अन्य गेंदबाज मिलकर मजबूत आक्रमण बनाते हैं।
गुजरात टाइटंस के सामने हार का क्रम तोड़ने की चुनौती
गुजरात टाइटंस अभी तक दोनों मैच हार चुकी है। टीम में शीर्ष क्रम पर ज्यादा निर्भरता दिख रही है, जबकि मध्यक्रम अभी तक नहीं चला है। पिछले मैच में साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज (ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया) दबाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों की चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन बुधवार को वे पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। राशिद खान जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी गुजरात की उम्मीदें बढ़ा रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी नगिदी, पृथ्वी शा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय मंडल, साहिल पारख।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टाम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाए फेरे
8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। मेट्रो प्रबंधन ने सभी लाइनों पर मैच खत्म होने के बाद 76 अतिरिक्त फेरे चलाने और अंतिम ट्रेनों के समय में 1 से 2 घंटे की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
दोपहर 12 से रात 12 बजे तक बदली ट्रैफिक
मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई मार्गों पर डायवर्जन और पाबंदियां लागू करने का निर्णय लिया है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर जरूरत के अनुसार यातायात रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
