विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो ने IPL मैच के लिए बढ़ाई आखिरी ट्रेनों की समयसीमा, क्रिकेटप्रेमियों के लिए सभी लाइनों के बढ़ा दिए फेरे

Published: Tue, 07 Apr 2026 02:35 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए सभी लाइनों ...और पढ़ें

डीएमआरसी के इस एलान से मैच देखने के बाद के बाद घर लौटने वाले क्रिकेटप्रेमियों को घर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

डीएमआरसी के इस एलान से मैच देखने के बाद के बाद घर लौटने वाले क्रिकेटप्रेमियों को घर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल को होने वाले IPL मैच को देखते हुए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेनों का समय बढ़ाने का फैसला किया है। डीएमआरसी के इस एलान से मैच देखने के बाद के बाद घर लौटने वाले क्रिकेटप्रेमियों को घर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही, उनकी यात्रा सुरक्षित भी रहेगी।

अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच समाप्त होने के बाद स्टेडियम के पास स्थित दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए मेट्रो ने सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 1 से 2 घंटे बढ़ाने का एलान किया है।

Delhi-Metro

इसके तहत मैच के दिन कुल 76 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाई जाएंगी। इससे दर्शक देर रात तक भी अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मैच के बाद स्टेशनों पर शांतिपूर्वक और अनुशासन बनाए रखें ताकि सभी को सुविधा मिल सके।

दिल्ली मेट्रो नियमित रूप से बड़े आयोजनों जैसे आईपीएल, टी20 विश्व कप आदि के दौरान अपनी सेवाएं बढ़ाती रही है। इस बार भी क्रिकेटप्रेमियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में बिना इजाजत सामान बेचने वाले सावधान, अब पकड़े जाने पर लगेगा 5000 रुपये तक जुर्माना

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में अब छोटी सी गलती भी पड़ेगी भारी! नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना 25 गुना तक बढ़ाने की तैयारी 

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो को गंदा करने पर हो सकता है 10 हजार का दंड, महिला कोच में प्रवेश करने पर 3 महीने की जेल