विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: मंगलवार रहा तीन साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन, आज फिर बरसेंगे बादल

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:28 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:08 AM (GMT+05:30)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। मंगलवार को तेज हवा और हल्की बारिश से तापमान में ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट। (फोटो- एजेंसी)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट। (फोटो- एजेंसी)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी समेत एनसीआर के कई शहरों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई।

इससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। आलम यह रहा कि मंगलवार (सात अप्रैल) का दिन तीन सालों के दौरान अप्रैल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

तीन साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह अप्रैल माह में 2023 के बाद सबसे कम है। इससे पहले एक अप्रैल 2023 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

DELHI WEATHER 1

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 41 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लोधी रोड में भी यह 3.0 मिमी ही रही जबकि पालम और रिज में 2.1 मिमी और आयानगर में 2.0 मिमी वर्षा हुई।

बुधवार को भी बारिश के आसार 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ-साथ हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

DELHI WEATHER 2

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 114 एक्यूआइ के साथ ''मध्यम'' श्रेणी में बनी रही। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।

एनसीआर के अन्य शहरों का हाल

नोएडा

मंगलवार दोपहर तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम अचानक बदल गया। कई जगह पेड़ की डालियां गिरीं और लोग बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते दिखे। स्कूल के बच्चे भीगते नजर आए। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन ट्रैफिक प्रभावित रहा। तापमान 27/17 डिग्री दर्ज हुआ, बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।

सोनीपत

लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हो रही, जबकि खेतों में कटी फसल भीग रही है। हेफेड द्वारा खरीद शुरू न होने से किसानों में नाराजगी है और फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

फरीदाबाद

खराब मौसम के चलते गेहूं की कटाई (लावणी) का काम ठप हो गया है। मंडियों में आवक तो हुई, लेकिन बारिश से काम प्रभावित रहा। किसान जल्द कटाई के लिए हार्वेस्टर का सहारा ले रहे हैं, फिर भी मौसम बाधा बना हुआ है।

किसानों की चिंता बढ़ी

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार नमी से गेहूं की गुणवत्ता घट रही है और दाना खराब होने का खतरा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कारों पर गिरे पेड़, देखें मौसम विभाग का अगला अलर्ट!

यह भी पढ़ें- दिल्ली में उड़ानों पर मौसम की मार, आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब 300 उड़ानें प्रभावित, 22 डायवर्ट