विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कारों पर गिरे पेड़, देखें मौसम विभाग का अगला अलर्ट!

Published: Wed, 08 Apr 2026 01:35 AM (IST)

Moradabad Weather Update: मुरादाबाद में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों ...और पढ़ें

मुरादाबाद में आंधी से पेड़ और विद्युत पोल ई रिक्शा पर गिरने से मार्ग बाधित हुआ

मुरादाबाद में आंधी से पेड़ और विद्युत पोल ई रिक्शा पर गिरने से मार्ग बाधित हुआ

HighLights

  1. आज भी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। मंगलवार को सुबह से कभी बादल तो कभी धूप छाई रही। लेकिन, शाम चार बजे से घने बादल छाए और आंधी के साथ हुई बारिश शुरु हो गई। जिससे शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ जगहों पर खड़ी कारें और ई-रिक्शा भी पेड़ों की चपेट में आ गए।

दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। मानसरोवर, शास्त्री नगर में कालोनी में पेड़ व खंभा गिर गया। जिससे एक कार व ई रिक्शा दब गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। तेज आंधी बारिश से जहां थे वहीं रुक गए। बांधी धीमी होने के बाद ही गंतव्य को बढ़े।

मौसम विभाग पहले ही सात और आठ अप्रैल के लिए तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जता चुका था। जिससे आठ अप्रैल को भी वर्षा होने की संभावना है। सुबह से बादल छाए थे और बीच-बीच में धूप निकलती रही, जबकि शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक महीने से जिले में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी के चलते बीच-बीच में बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है।

करीब दस दिन पहले भी जिले में औसतन 18 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। तेज हवा के कारण कांठ रोड, दिल्ली रोड, संभल रोड और रामपुर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में कई जगह पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं।

इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। राहगीरों को आंधी से बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी कुछ दिन तक मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है, जिससे आंधी और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं।

नगर आयुक्त ने पेड़ हटाने के निर्देश

तेज आंधी व वर्षा से शहर में कई जगह पेड़, खंभे गिरे हैं। मंगलवार की रात को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर गिरे पेड़ों और मलबे से बाधित मार्ग मिले। उन्होंने अधिकारियों को पेड़ व मलबा हटाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।निर्देश दिए कि टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और समन्वय के साथ काम करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- DIG पर जानलेवा हमला करने वाले 16 दोषियों का ठिकाना बदला, मुरादाबाद से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट