विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Blast LIVE: दिल्ली में घूम रही एक और आतंकी कार, i20 के साथ ही फरीदाबाद से निकली थी

Published: Mon, 10 Nov 2025 07:24 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 12 Nov 2025 02:15 PM (GMT+05:30)

<p style="text-align: justify;"><span class="cf0">Lal Quila Blast LIVE Updates:</span>दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 26 लोग घायल हैं। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। इस घटना के तार के फरीदाबाद से भी जुड़ रहे हैं।</p>

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की वीभत्स तस्वीरें सामने आ रही हैं, यह आपको विचलित भी कर सकती हैं।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की वीभत्स तस्वीरें सामने आ रही हैं, यह आपको विचलित भी कर सकती हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किले के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में 9 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि इस धमाके में 20 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक कई सबूत लगे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे आतंकी घटना करार दिया है। इस मामले के तार फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट और गिरफ्तार आतंकियों से जुड़ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।