Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Traffic Advisory: रूट डायवर्जन के चलते दिल्ली में लगा जगह-जगह भीषण जाम

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 11:36 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने लोगों से गुजारिश की है वे वैकल्पि मार्गों को ही इस्तेमाल करें। जगह-जगह रूट डायवर्जन के चलते आनंद विहार से दिल्ली में प्रवेश करने के लि ...और पढ़ें

    Hero Image
    टि्वटर और व्हाट्सएप से लोगों को आनंद विहार की ओर ना आने के लिए सूचित किया जा रहा है।

    नई दिल्ली/गाजियाबाद [राहुल चौहान]। राजधानी दिल्ली में जगह-जगह रूट डायवर्जन के चलते भीषण जाम लगा हुआ है। आलम यह है कि कई इलाकों में वाहन रेंग-रेंग कर चलने के लिए मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा तिलक ब्रिज के पास बैरिकेड कर सिंगल रास्ता बना देने के कारण बहादुरशाह जफर मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। वहीं, सराय काले खां से नेशनल हाई-वे 9 पर जाने वाले मार्ग को बस लगाकर बंद कर दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, आपको सोमवार किसी कार्य से उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर जाना है तो यूपी गेट और आनंद विहार की ओर जाने से बचें। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते यूपी गेट बॉर्डर पहले से बंद है। वहीं दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार से भी किसानों की दिल्ली में एंट्री की आशंका के चलते इस बॉर्डर को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके चलते सोमवार सुबह से ही यहां भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली जाने के लिए ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर ही खुले हैं।

    कृषि कानून विरोधी आंदोलन के चलते बीते करीब 2 माह से यूपी गेट को दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए बंद किया हुआ है। वहीं सोमवार सुबह अचानक दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार बॉर्डर को भी बंद कर दिया। इसके चलते लिंक रोड पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई। इंदिरापुरम वैशाली वसुंधरा और गाजियाबाद से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। गाजियाबाद पुलिस ने वाहनों को ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने अंदरूनी मार्गों का सहारा लिया, इसके चलते यहां भी जाम के हालात बन गए। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार से किसानों की दिल्ली में एंट्री की आशंका के चलते बॉर्डर को बंद कर दिया है। इसके चलते जाम के हालात बने हैं। वाहनों को ज्ञानी बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। साथ ही टि्वटर और व्हाट्सएप मैसेजेस के माध्यम से लोगों को आनंद विहार की ओर ना आने के लिए सूचित किया जा रहा है।

    गौरतलब है कि किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन के चलते यूपी गेट पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से आने जाने वाली सभी लेन बंद थीं। दिल्ली जाने वाले वाहनों को आनंद विहार, सीमापुरी और भोपुरा बार्डर से निकाला जा रहा था। इन सभी बॉर्डर पर सुबह से ही भयंकर जाम की स्थिति थी।  इसमें कई एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। लोग घंटों तक जाम से जूझते रहे। इससे देरी से गंतव्य तक पहुंचे।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो