Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज हुआ सफाई अभियान, हड़ताल के कारण जमा गंदगी को खत्‍म करने में लगेंगे दो दिन

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 07:46 AM (IST)

    रविवार को नगर निगम का पूरा अमला सफाई में जुट गया। अभी तक निगम ने 15 हजार टन कूड़ा उत्तरी निगम की सड़कों से उठा दिया है। हालांकि अभी भी पूरी तरह से इला ...और पढ़ें

    Hero Image
    23 दिन की हड़ताल से जमा से एक लाख टन से ज्यादा कूड़ा

    नई दिल्ली, निहाल सिंह। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद गली कूचों की सफाई शुरु हो गई है। शनिवार की रात से ही विभिन्न इलाकों में सफाई शुरू हो गई थी। वहीं रविवार को नगर निगम का पूरा अमला सफाई में जुट गया। अभी तक निगम ने 15 हजार टन कूड़ा उत्तरी निगम की सड़कों से उठा दिया है। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से इलाकों से कूड़ा उठने में दो दिन का समय लगेगा। अनुमान के मुताबिक एक लाख टन कूड़ा उत्तरी निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जमा था। इसकी वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। अब निगम की पहली कोशिश रिहायशी क्षेत्रों में सफाई करना है। इसलिए दिन रात सफाई का कार्य जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरी निगम के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि रोशनआरा क्षेत्र में चल रही सफाई का निरीक्षण किया। साथ कर्मचारियों के कार्य से संतुष्ठ होते हुए विभाग को युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कहा है। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं। उसकी वजह से नागरिकों को स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही बल्कि स्वच्छता से शहर भी सुंदर रहता है। महापौर ने यह भी बताया कि निगम के कर्मचारियों के लिए वह उन सभी मुद्दों पर कार्य करने में जुटे हैं जिनका विभाग के जरिए लिखित आश्वासन दिया गया है। निगम लगातार अनियमित कर्मचारियों को नियमति करने में जुटा हुआ है। 500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। आने वाले समय में इसको और तेजी से करके कर्मचारियों को किए गए वादों को पूरा करेंगे।

    कुछ कर्मचारी यूनियन अब भी हड़ताल पर अड़ी

    निगम की ज्यादा सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में यूनियन अब भी हड़ताल पर अड़ी है। केशवपुरम जोन में एमसीडी सफाई मजदूर विकास परिषद ने हड़ताल पर रहने का एलान किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर गागट ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन के मुद्दा भले ही समाधान हो गया हो लेकिन अभी तक कर्मचारियों का बकाया तक नहीं मिला है। इसलिए उनकी और उनके साथ मौजूद कई यूनियन अभी भी हड़ताल पर हैँ।

    जोन कार्यालयों में हो काम शुरु आज होगी बैठक

    उत्तरी निगम में सफाई कर्मचारियों के साथ अस्पतालों में कार्य करने वाले पैरामेडिकल स्टॉफ ने हड़ताल वापस लेकर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, कंफेडेरेशन ऑफ एमसीडी एम्पलाइज यूनियन अभी भी हड़ताल पर है। इसकी वजह से क्षेत्रीय कार्यालयों में जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र और समुदाय भवन बुकिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कंफेडेरेशन और महापौर की आज बैठक हैं। जिसमें समाधान की उम्मीद है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो