Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCR में जबरदस्त ठंड, दिल्ली में 3 तो रेवाड़ी में शन्यू डिग्री पहुंचा पारा; साल के पहले हफ्ते में होगी बारिश

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 31 Dec 2020 08:44 AM (IST)

    Delhi Weather Forecast News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। अगले दो दिन भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यानी साल 2021 की शुरुआत भी कंपकंपाती ठंड के साथ ही होगी।

    Hero Image
    इस सीजन में 20 दिसंबर अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है।

    नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। मंगलवार से शुरू हुई शीत लहर दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में जारी है, जिसके चलते लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ठंड के साथ कोहरे ने भी असर दिखाया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह घरों से दफ्तर समेत अन्य काम के लिए निकले वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे सड़क पर वाहन चलाते नजर आए। वहीं, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम पारा 3 डिग्री तो रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। अगले दो दिन भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यानी साल 2021 की शुरुआत भी कंपकंपाती ठंड के साथ ही होगी।  बृहस्पतिवार को सुबह में कोहरा होगा शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, पहली जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन, सुबह में घना कोहरा व शीतलहर चलेगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस सीजन में 20 दिसंबर अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है। उस दिन न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस था।

     जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है बारिश

    वहीं, शीत लहर के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 दिसंबर इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। 31 दिसंबर व एक जनवरी को भी दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से नए साल के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने की संभावना है।

    बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। जाफरपुर में दिन के वक्त सबसे ठंडा इलाका रहा यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। वहीं, गुरुग्राम में 14.6 डिग्री सेल्सियस व पालम में 15.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस व पालम 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो