Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: 58 साल बाद दिल्ली में सबसे ठंडा रहा अक्टूबर का महीना

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:05 PM (IST)

    Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ी रही ठंड का आलम यह है कि 2 दिन पहले 29 अक्टूबर को दिल्ली में सर्दी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब एक और रिकॉर्ड टूटा है।

    सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में कमी आने के चलते सर्दी होने लगी है।

    नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Weather Update:  ठंड ने कई सालों बाद अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में ही ठीकठाक दस्तक दे दी है। सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में कमी आने के चलते सर्दी होने लगी है, हालांकि दोपहर में तेज धूप निकल रही है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह-शाम लोग हाफ स्वेटर में भी नजर आने लगे हैं। ठंड का आलम यह है कि 29 अक्टूबर को दिल्ली में सर्दी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब एक और रिकॉर्ड टूटा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, 1962 में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने लगी है। 2 दिन पहले बृहस्पतिवार को हरियाणा के हिसार में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा और यह 11.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अक्टूबर माह में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री 31 अक्टूबर 1949 को रहा था.

    वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के रेवाड़ी जिले न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. उधर, देश की दिल्ली में बृगस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा, जो पिछले 26 वर्षों में अक्टूबर महीने में सबसे कम है।

    पिछले एक साल से मौसम ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने पिछले एक साल के दौरान कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए है। दिसंबर, 2019 में सर्दी ने दिल्ली में न्यूनतम पारा कई दिनों तक गिरने का 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था।  इसके गर्मी और बारिश ने भी कई रिकॉर्ड बनाए। वहीं, इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner