Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways News: दीपावली व छठ के लिए रेलवे चला रहा 69 विशेष ट्रेनें, बिहार के लोगों को होगा लाभ

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:36 PM (IST)

    Indian Railways News प्रत्येक वर्ष दीपावली में सभी रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ होती है जबकि छठ के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती हैं। इसे ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

    रेलवे की विशेष ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों का सफर होगा आसान।

    नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Indian Railways News:  लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों पर ज्यादा जोर दे रहा है। इस बीच त्योहार के मौसम में लोगों को सफर करने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए भारतीय रेलवे लगातार विशेष ट्रेनें चला रहा है। इसका सबसे बड़ा यही है कि यात्रियों को त्योहार के दौरान कोई परेशान नहीं है। खासतौर से यूपी-बिहार, पश्चिमी बंगाल और झारखंड के यात्रियों को कोई दिक्कत पेश नहीं आए। इस कड़ी में अब तक उत्तर रेलवे ने 69 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की हैं। वहीं, दूसरे जोन से चलने वाली 21 ट्रेनें भी उत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। माना जा रहा है कि रेलवे द्वारा चलाई जा रहीं इन विशेष ट्रेनों से लाखों यात्रियों का ट्रेन का सफर आसान होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूरत के अनुसार रेलवे चला रहा है विशेष ट्रेनें

    प्रत्येक वर्ष दीपावली में सभी रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ होती है जबकि छठ के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती हैं। इसे ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष नियमित ट्रेनों का परिचालन बंद है। ऐसे में यात्रियों के सामने विशेष ट्रेनों का ही विकल्प है। उत्तर रेलवे नवरात्र के पहले से जरूरत के अनुसार, विशेष ट्रेनों की घोषणा कर रहा है।

    ट्रेनों के आरक्षण पर रेलवे की नजर

    वहीं, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग रूट पर ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ज्यादा मांग वाले रूट पर और भी विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। जनरल कोच में भी सीट आरक्षित कराना जरूरी है। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

    क्या दिल्ली के इस किले में रहती हैं प्रेतआत्माएं? जानें- इस सवाल का जवाब और कई रोचक बातें

    दिल्ली से चलाई जा रहीं 17 जोड़ी विशेष ट्रेनें

    ट्रेन नंबर                      ट्रेन का नाम 

    12493/12494            दर्शन एक्सप्रेस

    22411/22412            अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 

    22461/22462            श्री शक्ति एक्सप्रेस 

    12263/12264            हज़रत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस

    20503/20504            डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (समस्तीपुर से) 

     20505/20506            डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (बरौनी से)

    12953/12954           अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस 

    2247/12248             युवा एक्सप्रेस (बांद्रा टर्मिनस-हज़रत निज़ामुद्दीन)

    2001/12002             शताब्दी एक्सप्रेस (हबीबगंज-नई दिल्ली)

    12011/12012            कालका शताब्दी एक्सप्रेस 

    12017/12018           देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस

    12029/12030             स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली-अमृतसर) 

     22439/22440            वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटरा)

     12985/12986            डबल डेकर एक्सप्रेस (जयपुर-दिल्ली)

     22805/22806             भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

    12281/12282              दुरंतो एक्‍सप्रेस (भुवनेश्वर-नई दिल्ली) 

     12269/12270              दुरंतो एक्सप्रेस (चेन्नई-दिल्ली)

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner