Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कोरोना के बीच बढ़े डेंगू और मलेरिया के मरीज, चिकनगुनिया के भी मामले आए सामने

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Tue, 29 Sep 2020 09:27 AM (IST)

    निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार डेंगू के सर्वाधिक मामले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से सामने आ रहे हैं। कुल 212 मरीजों में से सिर्फ दक्षिणी निगम क्षेत्र में 73 मरीज हैं तो वहीं उत्तरी निगम में 54 मरीज सामने आ चुके हैं।

    दिल्ली में बढ़े डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मरीज

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में कोरोना के साथ मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। एक सप्ताह में डेंगू के 40 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच गया है। इसी तरह मलेरिया के 11 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 149 तक जा पहुंचा है। चिकनगुनिया के भी 10 नए मरीज एक सप्ताह में सामने आए हैं। इससे चिकनगुनिया के 64 मरीज हो गए हैं। राहत की बात है कि मच्छरजनित बीमारियों को लेकर अब तक किसी की जान नहीं गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार डेंगू के सर्वाधिक मामले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से सामने आ रहे हैं। कुल 212 मरीजों में से सिर्फ दक्षिणी निगम क्षेत्र में 73 मरीज हैं तो वहीं उत्तरी निगम में 54 और पूर्वी निगम में 14 मरीज सामने आ चुके हैं। लुटियंस दिल्ली इलाके में इस बार भी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। यहां के नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके में अब तक 20 मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं 51 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। इसी तरह मलेरिया के कुल 149 मरीजों में से सर्वाधिक मरीज पूर्वी निगम इलाके से हैं। यहां पर कुल मरीजों की संख्या 44 हो गई है।

    दक्षिणी निगम में 35 और उत्तरी निगम में 29 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। दो-दो मरीज एनडीएमसी और दिल्ली कैंट इलाके से हैं तो 37 मरीजों के पते की पुष्ट नहीं हो पाई है। चिकनगुनिया के मरीजों में सर्वाधिक दक्षिणी और उत्तरी निगम इलाके से 12-12 मरीज सामने आए हैं तो वहीं तीन मरीज एनडीएमसी इलाके से हैं। 33 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के दिल्ली के सभी स्थानीय निकाय जागरूकता के साथ मच्छररोधी दवाइयों के छिड़काव में भी लगे हैं।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो