Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ गोल गप्पे खाने गए युवक को मारी गोली

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 01 Sep 2020 11:40 AM (IST)

    मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर फरार होने में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।

    दोस्तों के साथ गोल गप्पे खाने गए युवक को मारी गोली

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दोस्तों के साथ गोल गप्पे खाने गए एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना मैदानगढ़ी थानाक्षेत्र के छतरपुर में रविवार रात की है। गाड़ी सीधी खड़ी करने के लिए कहने पर गुस्साए आरोपितों ने युवक पर फायरिंग की। उसके पैर में दो गोली लगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छतरपुर में रहने वाला प्रभप्रीत रविवार रात दोस्त रमन और सुजाल के साथ गोल गप्पे खाने गए थे। चुनाव आयोग के आफिस के पास प्रभप्रीत गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से सड़क पर खड़ी गाड़ी को सही तरीके से पार्क करने के लिए चेतन को टोका तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौच करने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभप्रीत ने विरोध किया तो आरोपित चेतन व उसके साथी मनोज मारपीट करने लगे। इसी दौरान उन्होंने प्रभप्रीत पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने के बाद वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपित कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के दोस्तों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रभप्रीत को एम्स में भर्ती करवाया। डीसीपी दक्षिणी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर फरार होने में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। वह फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। दूसरा आरोपित मनोज है। उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner