Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: पुलिस चौकी से तीस कदम की दूरी पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 30 Aug 2020 09:53 AM (IST)

    राहुल की पत्नी पूजा ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल को कीर्ति नगर व नारायणा थाने के पुलिस कर्मी परेशान करते थे।

    Delhi Crime: पुलिस चौकी से तीस कदम की दूरी पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नारायणा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इससे युवक की मौत हो गई। पिटाई के दौरान युवक खुद को निर्दोष बताते हुए जान बख्शने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपितों ने एक नहीं सुनी। घटना पुलिस चौकी से महज तीस कदम की दूरी पर हुई है। युवक को पेड़ से बांधने में इस्तेमाल रस्सी व सफेद रंग का मफलर पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। मामले में इश्तिहार, मुस्ताक, सिराज व अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक मृतक राहुल पर कई मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया था और अपने परिवार के साथ जवाहर कैंप कीर्ति नगर में रह रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे प्रत्यक्षदर्शी शेष सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चारों आरोपितों से कई बार युवक को छोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन वे युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए लगातार पीटते रहे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक बेसुध हालत में पेड़ से बंधा हुआ था और उसके पूरे शरीर से खून निकल रहा था।

    युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष सिंह ने चारों आरोपितों के नाम पुलिस को बताए, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राहुल के साथ कुछ अन्य युवक मोबाइल चोरी करने के इरादे से यहां आए थे। इस दौरान ट्रक से एक युवक ने सिराज अहमद का मोबाइल चुरा लिया। इनका जब पीछा किया गया तो राहुल पकड़ में आ गया। आरोपित उसे पार्क में ले गए और बुरी तरह पीटा।

    घर से मानेसर जाने की बात कहकर निकला था राहुल

    राहुल की पत्नी पूजा ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल को कीर्ति नगर व नारायणा थाने के पुलिस कर्मी परेशान करते थे। इलाके में कोई भी घटना होती थी तो राहुल को घर से उठाकर ले जाते थे। बृहस्पतिवार को पूजा ने राहुल को कुछ काम धंधा करने को कहा, जिससे कि घर का खर्चा चल सके। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद राहुल मानेसर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। राहुल का चार वर्ष का बेटा है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner