Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली की रात पटाखों से 200 से ज्‍यादा जगहों पर लगी आग, नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Mon, 28 Oct 2019 04:54 PM (IST)

    दिल्‍ली में दीपावली की रात करीब 200 से ज्‍यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। अग्‍निशमन विभाग के अनुसार दीपावली की रात पटाखों ने कई जगहों पर तबाही मचाई।

    Hero Image
    दीपावली की रात पटाखों से 200 से ज्‍यादा जगहों पर लगी आग, नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

    नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। दिल्‍ली में दीपावली की रात करीब 200 से ज्‍यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। अग्‍निशमन विभाग के अनुसार दिल्‍ली में दीपावली की रात पटाखों ने कई जगहों पर तबाही मचाई है। इससे कई जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं, हालांकि इन घटनाओं में पिछले साल की तुलना में कमी आई है। विभाग को रविवार की रात में करीब 11 बजे तक 214 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली जिसे समय रहते बुझा दिया गया। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले साल 271 जगहों पर आग लगी थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 2018 में 271 घटनाएं हुईं वहीं 2017 में 204, 2016 में 243, 2015 में 290, 2014 में 211, 2013 में 177, 2012 में 184, 2011 में 206, 2010 में 169, 2009 में 207, 2008 में 158, 2007 में 184 जगहों पर पटाखों के कारण आग लगी थीं।  

    • साल -आग लगने की घटनाएं
    • 2018-  271
    • 2017-  204
    • 2016-  243
    • 2015-  290
    • 2014-  211
    • 2013-  177
    • 2012-  184
    • 2011-  206
    • 2010-  169
    • 2009-  207
    • 2008-  158
    • 2007-  184

    दीपावली के मौके पर दिल्‍ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए फायर ब्रिगेड ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। कई महत्‍वपूर्ण इलाकों में पहले से ही दमकल की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया था। इसके अलावा कई गाड़ियों को कंट्रोल रूम में अलर्ट पर रखा गया था ताकि किसी भी हादसे को पूरी मुस्तैदी से निपटा जा सके। 

    चंदावली गांव में नहाने जा रहे बुजुर्ग को सांड ने सींग से उठा-उठा कर पटका, हुई दर्दनाक मौत

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक