Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC World Cup India vs Pakistan Toss: जो जीतेगा टॉस उसकी होगी जीत, जानें क्या कहते हैं भारत vs पाक के आंकड़ें?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jun 2019 02:29 PM (IST)

    ICC World Cup India vs Pakistan Toss भारत आज तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 6-0 ...और पढ़ें

    Hero Image
    ICC World Cup India vs Pakistan Toss: जो जीतेगा टॉस उसकी होगी जीत, जानें क्या कहते हैं भारत vs पाक के आंकड़ें?

    नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup India vs Pakistan Toss: भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का न सिर्फ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बल्कि सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मैच का मंच इस बार मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में सजेगा। भारतीय क्रिकेट टीम आज तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 6-0 का शानदार रिकॉर्ड है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो जीतेगा टॉस उसके नाम होगा मैच?

    ये दोनों टीमें जब भी वर्ल्ड कप में आमने सामने आई हैं तो जीत हमेशा पहले बल्लेबाजी  करने वाली टीम की हुई है। भारतीय टीम ने इनमें से 5 बार टॉस जीता और जाहिर है सभी छह मैच भी अपने नाम किए। सिर्फ साल 2003 में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की थी। बाकि सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और जीत दर्ज की। 

    ICC WC India vs Pak: जब रात भर सो नहीं पाए थे कोहली, सता रहा था करियर खत्म होने का डर!

     भारत  vs पाकिस्तान : अब तक का हाल  

    साल               वेन्यू                         टॉस                   परिणाम

    1992            सिडनी                       भारत                  भारत जीता

    1996           बैंगलुरु                        भारत                 भारत जीता

    1999            मैनचेस्टर                   भारत                 भारत जीता

    2003           सेंचूरियन                      पाक                  भारत जीता

    2011            मोहाली                      भारत                 भारत जीता

    2015            एडिलेड                    भारत                 भारत जीता
     

    लेकिन क्या कहती है मैनचेस्टर की पिच

    ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच हमेशा से गेंदबाजों के लिए अच्छी साबित हुई है। इस स्टेडियम पर 27 से ऊपर की औसत से गेंदबाजी होती है। इंग्लैंड के समयानुसार यह मैच सुबह के 10:30 बजे शुरू होना है और मौसम में थोड़ी ठंडक भी है। इसलिए मैनचेस्टर का विकेट शुरुआत में गेंदबाजों की मदद करेगा लेकिन बाद में इसका मिजाज बदल सकता है। 

    इस मैदान के पिछले आंकड़े देखें तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 27 मैच जीते हैं वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 18 बार मैच अपने नाम किये। इसका मतलब पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर भारतीय टीम के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया ने साल 2018 से 22 मैचों में से 16 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीते हैं। इसलिए आज के मुकाबले में अगर विराट कोहली टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हैं तो हैरानी की बात नहीं होगी। 

    इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं। 

    शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
     

    Andrioid  फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 
    Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप