Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yashvardhan Dalal ने घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका, 426 रन ठोककर भी डटा हुआ है हरियाणा का शेर

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 05:41 PM (IST)

    सी के नायडू ट्रॉफी में इन दिनों हरियाणा का सामना मुंबई से हो रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हरियाणा को सलामी जोड़ी ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक हरियाणा ने 8 विकेट खोकर 732 रन बनाए लिए हैं। हरियाणा के सलामी बल्‍लेबाज यशवर्धन दलाल ने 400 रन ठोके।

    Hero Image
    426 रन बनाकर नाबाद हैं यशवर्धन दलाल। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सी के नायडू ट्रॉफी में इन दिनों हरियाणा का सामना मुंबई से हो रहा है। गुरूग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हरियाणा को सलामी जोड़ी ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे दिन का खेल समाप्‍त

    दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक हरियाणा ने 8 विकेट खोकर 732 रन बनाए लिए हैं। हरियाणा के सलामी बल्‍लेबाज यशवर्धन दलाल ने 400 रन ठोके। यशवर्धन दलाल ने 451 गेंदों पर 400 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 44 चौके और 10 छक्‍के भी लगाए। दलाल दूसरे दिन स्‍टंप तक 426 रन बनाकर नाबाद हैं।

    हरियाणा की दमदार शुरुआत 

    • पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हरियाणा को मजबूत शुरुआत मिली।
    • 98वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा।
    • अर्श रंगा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 311 गेंदों का सामना किया और 151 रन बनाए।
    • रंगा और यशवर्धन दलाल ने पहले विकेट के लिए 410 रन जोड़े।
    • 455 के स्‍कोर पर हरियाणा का दूसरा विकेट गिरा।
    • प्रथम सिंधवानी ने 47 गेंदों का सामना किया और वह 15 रन ही बना सके।

    अर्धशतक से चूके कप्‍तान

    537 के स्‍कोर पर हरियाणा ने तीसरा विकेट गंवाया। पार्थ नागिल ने 81 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। 151वें ओवर में कप्‍तान सर्वेश रोहिल्‍ला कॉट एंड बोल्‍ड आउट हुए। उन्‍होंने 59 गेंदों का सामना किया और 48 रन बनाए। 632 के स्‍कोर पर हरियाणा ने अपना 5वां विकेट गंवाया। रिषभ ने 12 गेंदों पर 5 रन ही बनाए। पार्थ के रूप में टीम ने छठा विकेट गंवाया। उन्‍होंने 6 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली।

    ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: रात 8:30 नहीं इतने बजे होगा शुरू दूसरा टी20, फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

    लोअर ऑर्डर रहा फेल

    • इसके बाद पीयूष दाहिया और लक्ष्‍य सांगवान कुछ खास नहीं कर पाए।
    • पीयूष ने 12 गेंदों पर 3 रन और लक्ष्‍य ने 29 गेंदों पर 9 रन बनाए।
    • यशवर्धन दलाल 463 गेंदों पर 426 रन बनाकर नाबाद हैं।
    • साथ ही अनुज 16 गेंदों पर 8 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20I Playing 11: IPL के इस स्‍टार का कटेगा पत्‍ता, दूसरी जीत के लिए बड़ा बदलाव करेगी भारतीय टीम