विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs SA Test: रबाडा और महाराज के दम पर साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा टेस्ट मैच, 1-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Published: Sun, 18 Aug 2024 09:35 AM (IST)

साउथ अफ्रीका ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराकर सर ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती टेस्ट सीरीज। फोटो- ESPN
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती टेस्ट सीरीज। फोटो- ESPN

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 40 रन से हराया
  2. रबाडा और महाराज ने 3-3 विकेट चटकाए
  3. पहला टेस्ट रहा था ड्रॉ

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार, 17 अगस्त को गुयाना में दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज पर 40 रन से जीत दर्ज की। चौथी पारी में 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 222 रनों पर ढेर हो गई। केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने 45 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को 0-1 से सीरीज हारने से नहीं बचा सके।

साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 223/5 से आगे शुरू किया। पहले ही ओवर में मुल्डर आउट हो गए। इस विकेट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किलें पैंदा कर दी। जेडन सील्स ने दूसरे दिन जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और मेहमान टीम की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया। तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार पांच विकेट (6/61) लेने का कारनामा किया।

जेडन सील्स की घातक गेंदबाजी

जेडन सील्स की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका तीसरे दिन मात्र 23 रन और बना सका और 246 रन पर सिमट गया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कगिसो रबाडा ने लुइस (4) को आउट करके शुरुआती झटका दिया। अपने साथी को खोने के बाद कप्तान क्रेग ब्रैथवेट (25) ने क्रीज संभाली और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। हालांकि, वियान मुल्डर ने उन्हें ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और LBW आउट करके वेस्टइंडीज का स्कोर 54/2 कर दिया।

वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी

मेजबान टीम लगातार विकेट खोती रही और 104/6 के स्कोर पर कीसी कार्टी (17), कावेम हॉज (29), एलिक अथानाज (15) और जेसन होल्डर (0) पवेलियन लौट गए। टीम को साझेदारी की सख्त जरूरत थी। ऐसे में जोशुआ दा सिल्वा (27) और गुडाकेश मोटी (45) ने सातवें विकेट के लिए 77 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

यह भी पढे़ं- शमर जोसेफ ने घरेलू मैदान पर मचाई तबाही, एक ही दिन में गिरे 17 विकेट; वेस्टइंडीज पर अफ्रीका का पलड़ा भारी

साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई और दोनों बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। जोमेल वारिकन ने अंत में अपनी नाबाद 25 रनों की पारी के साथ कुछ हद तक लड़ाई की, लेकिन उनको किसी का साथ नहीं मिला। वेस्टइंडीज की टीम 222 रनों पर ढेर हो गई। नतीजतन, दक्षिण अफ्रीका ने मैच 40 रनों से जीत लिया और 1-0 से सीरीज जीतकर सर विवियन रिचर्ड्स ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यह भी पढे़ं- WI vs SA: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका की मैच पर पकड़ मजबूत, हासिल की 239 रन की लीड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।