विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs SA: मार्करम-वेरिन के अर्धशतकों से साउथ अफ्रीका की मैच पर पकड़ मजबूत, हासिल की 239 रन की लीड

Published: Sat, 17 Aug 2024 09:57 AM (IST)

साउथ अफ्रीका ने सर विवियन रिचर्ड्स ट्रॉफी पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे का ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में। फोटो- ESPN
वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में। फोटो- ESPN

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका ने मैच में बनाई पकड़
  2. मेहमान टीम ने बनाई 239 रन की बढ़त
  3. दूसरे दिन भी गिरे कुल 8 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुयाना में एक और एक्शन से भरपूर दिन देखने को मिला। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुल 8 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज ने 97 के स्कोर से आगे खेलते हुए 144 रन पर सिमट गया। साउथ अफ्रीका ने शुरुआत में दो विकेट लिए, लेकिन वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी ने उन्हें पहली पारी में बराबरी के करीब पहुंचा दिया।

जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 10वें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की पारी में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने चार विकेट चटकाए। नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट हासिल किए। केशव महाराज ने दो विकेट लिए और कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला। जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए।

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की आक्रामक शुरुआत

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की। एडेन मार्करम और टोनी डी जोरजी ने 79 रन की ओपनिंग साझेदारी की। मार्करम ने 51 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने तेजी से कुछ विकेट चटकाए। 134 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए। इसके बाद वेरिन और वियान मुल्डर के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी हुई।

यह भी पढे़ं- WI vs SA: शमार जोसेफ का 'पंजा' पड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी, मार्करम-बावुमा की कर दी बोलती बंद

दूसरे दिन भी दिखा गेंदबाजों का दबदबा

दूसरे दिन भी तेज गेंदबाजों को दबदबा दिखा। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने तीन विकेट चटकाए। हालांकि, स्पिनर्स को भी विकेट से अब मदद मिलने लगी है। वेस्टइंडीज की पहली पारी में केशव महाराज का जलवा दिखा तो, साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में गुडाकेश मोती का दबदबा दिखा। मैच में अभी तीन दिन का खेल बचा हुआ है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 223 रन बना लिए हैं। साथ ही मेहमान टीम की कुल बढ़त 239 रन हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें- शमर जोसेफ ने घरेलू मैदान पर मचाई तबाही, एक ही दिन में गिरे 17 विकेट; वेस्टइंडीज पर अफ्रीका का पलड़ा भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।