विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs SA: 10 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने एशियाई जमीन पर जीता टेस्‍ट मैच, बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में बुरी तरह धोया

Published: Thu, 24 Oct 2024 01:03 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में सात विकेट से मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल ...और पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया

HighLights

  1. दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्‍ट में बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया
  2. दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल बाद एशियाई जमीन पर टेस्‍ट मैच जीता
  3. दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल का सूखा खत्‍म किया और एशियाई सरजमीं पर पहली टेस्‍ट जीत का स्‍वाद चखा। एडेन मार्करम के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में सात विकेट से मात दी। इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट 29 अक्‍टूबर से चट्टोग्राम में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2014 में गॉल में श्रीलंका को मात दी थी। इसके बाद एक दशक में प्रोटियाज टीम ने 15 टेस्‍ट मैच उपमहाद्वीप में खेले, लेकिन जीत को तरसती रही। आखिरकार, कगिसो रबाडा की चमत्‍कारिक गेंदबाजी और बल्‍लेबाजों के साहसिक प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 साल का सूखा समाप्‍त करने में कामयाब हो पाई। बता दें कि चौथे दिन लंच से पहले 22 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्‍य हासिल कर लिया था।

मार्करम की खास उपलब्धि

एडेन मार्करम पहले कप्‍तान बने, जिनके नेतृत्‍व में दक्षिण अफ्रीका ने एशिया में 10 साल में टेस्‍ट मैच जीता। मार्करम का टेस्‍ट क्रिकेट में बतौर कप्‍तान रिकॉर्ड भी 100 प्रतिशत है। उनकी कप्‍तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक सभी टेस्‍ट मैच जीते हैं।

रबाडा ने किया बांग्‍लादेश का कबाड़ा

बता दें कि बांग्‍लादेश ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 283/7 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। मेहदी हसन शतक पूरा करने से केवल तीन रन से चूक गए। वह आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे। मिराज को रबाडा ने मुल्‍डर हाथों कैच आउट कराया। मेजबान टीम अपने कल के स्‍कोर में 24 रन का इजाफा किया और 307 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद एशिया में जीतने से South Africa को मिला जबरदस्‍त फायदा, देखें प्‍वाइंट्स टेबल

नईम हसन (16) और ताईजुल इस्‍लाम (7) आउट होने वाले अन्‍य बल्‍लेबाज रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 46 रन देकर छह विकेट चटकाए। केशव महाराज ने तीन विकेट झटके। वियान मुल्‍डर के खाते में एक विकेट आया। इस तरह बांग्‍लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 106 रन का लक्ष्‍य रखा।

दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत

106 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को टोनी डी जॉर्जी (41) और कप्‍तान एडेन मार्करम (20) ने 41 रन की साझेदारी करके अच्‍छी शुरुआत दिलाई। ताईजुल इस्‍लाम ने मार्करम को बोल्‍ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्जी ने फिर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (30*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इस्‍लाम ने जॉर्जी को हसन महमूद के हाथों कैच आउट कराकर प्रोटियाज को दूसरा झटका दिया।

ताईजुल इस्‍लाम ने डेविड बेडिंगम (12) को अपना तीसरा शिकार बनाया। ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स और रेयान रिकलटन (1*) ने दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई। बांग्‍लादेश की तरफ से तीनों विकेट ताईजुल इस्‍लाम ने लिए। अब दक्षिण अफ्रीका की कोशिश अगले टेस्‍ट में जीत दर्ज करके बांग्‍लादेश का क्‍लीन स्‍वीप करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम जोरदार वापसी करके सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: Mushfiqur Rahim ने लिखी नई इबारत, बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।