Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

PAK vs BAN Highlights: 41 साल में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा फाइनल, बांग्लादेश के अरमान रह गए अधूरे

Pakistan vs Bangladesh Live Score: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। 28 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

By Umesh Kumar Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM (IST)
News Article Hero Image

 Pakistan vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। सुपर-4 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 124 रन ही बना सका। 1984 से आयोजित इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। 

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 49 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। पाकिस्तान ने आखिरी के पांच ओवर में 52 रन बटोरे और 135 के स्कोर तक पहुंच गया है, जहां से आराम से फाइटबैक किया जा सकता है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर तक कमाल की बल्लेबाजी और फील्डिंग की लेकिन इसके बाद कई कैच छोड़े गए। 

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन और मोहम्मद नवाज ने 25 रन बनाए। तस्कीन अहमद ने तीन विकेट चटकाए। बांग्लादेश को जीत के लिए 136 रन बनाने हैं। 

25 Sept 202511:59:59 PM
PAK vs BAN Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल

 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर टिकट हासिल किया। रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शुरू से लेकर अंत तक लड़ाई लड़ी। 

25 Sept 202511:44:15 PM
PAK vs BAN Live Score: फाइनल से दो कदम दूर पाकिस्तान

 पाकिस्तान ने 135 रन के टारगेट का बचाव करते हुए बांग्लादेश के 8 बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। अभी टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। 16 गेंद का खेल बचा हुआ है। 

25 Sept 202511:28:36 PM
PAK vs BAN Live Score: कप्तान भी लौटे पवेलियन

 बांग्लादेश के कप्तान जाकेर अली भी पवेलियन लौट गए हैं। 15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। शमीम हुसैन एक छोर संभाले हुए हैं। वह 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।  

25 Sept 202511:21:24 PM
PAK vs BAN Live Score:आधी टीम लौटी पवेलियन

 बांग्लादेश की आधी टीम पलेयिन लौट गई है। कप्तान जाकेर और शमीम हुसैन क्रीज पर मौजूद हैं। हुसैन 17 और जाकेर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के कंधे पर बांग्लादेश की जीत की जिम्मेदारी है। 

25 Sept 202510:57:07 PM
PAK vs BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा एक और झटका

 बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। नवाज ने महेदी को आउट किया। हवा में गेंद, डीप कवर के फील्डर ने आसान सा कैच पकड़ा। रूम दिया खुद को बल्लेबाज ने और एक्सट्रा कवर की दिशा में हवाई शॉट का प्रयास लेकिन प्लेसमेंट काफी खराब। ऐसा रिस्क लिया जा रहा है, जिसकी जरूरत नहीं। इस मैच में 15 रन के दो ओवर, जरूरी रन रेट को छह से नीचे ले आएगा। अभी बस सिंगल, डबल वाले प्लान से काम चल जाएगा। 

8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 44/4

25 Sept 202510:45:54 PM
PAK vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाए

 बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। शाहीन ने हृदय को आउट किया। चौथे स्टंप पर फुल गेंद, ऑन साइड में हवाई शॉट का प्रयास लेकिन मोटा बाहरी किनारा लेकर गेंद खड़ी हो गई और बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ गई। पीछे की तरफ जाते हुए सैम ने अच्छा कैच पकड़ा। इसके रऊफ ने हसन को आउट किया। ऑफ एंड मिडिल पर फुल गेंद, फ्लिक का प्रयास लेकिन लीडिंग एज लग कर गेंद बैकवर्ड प्वाइंट के फील्डर के पास गई। अब बांग्लादेश की टीम काफी दबाव में है।

6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 36/3

25 Sept 202510:21:18 PM
PAK vs BAN Live Score: बांग्लादेश का गिरा पहला विकेट

 बांग्लादेश को भी पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। परवेज हुसैन इमोन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। हृदय और सैफ क्रीज पर हैं। 

25 Sept 20259:56:38 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान ने दिया 136 रन का टारगेट

  49 के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने वाले पाकिस्तान ने आखिरी के पांच ओवर में 52 रन बटोरे और एक ऐसे स्कोर तक पहुंच गया है, जहां से आराम से फाइटबैक किया जा सकता है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर तक कमाल की बल्लेबाजी और फील्डिंग की लेकिन इसके बाद कई कैच छोड़े गए। अगर वह अच्छी तरह से अपनी पारी को प्लान करते हैं तो आसानी से इस स्कोर और फाइनल तक पहुंचा जा सकता है।

25 Sept 20259:46:13 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान को लगे बैक टू बैक झटके

 मोहम्मद हारिस 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद नवाज तस्कीन का तीसरा शिकार बने। पाकिस्तान ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं। पाकिस्तान ने 124 रन बना लिए हैं।

25 Sept 20259:22:41 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान ने गंवाया छठा विकेट

 पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। तस्कीन ने शाहीन अफरीदी को 19 के स्कोर पर आउट किया। 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।

25 Sept 20259:05:35 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

 पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान सलमान आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर समाप्त हो गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।

25 Sept 20258:54:34 PM
PAK vs BAN Live Score: आधे ओवर हुए समाप्त

 पाकिस्तान की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान महज 47 रन बनाए हैं। कप्तान आगा 19 रन और हारिस 8 रन बनाकर खेल रहे। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगाम खींच रखी है। 

25 Sept 20258:45:34 PM
PAK vs BAN Live Score: 33 पर गंवाए 4 विकेट

पाकिस्‍तान की फाइनल खेलने की उम्‍मीदों को झटका लग सकता है। 33 के स्‍कोर पर टीम के 4 विकेट गिर गए हैं। हुसैन तलत के रूप में चौथा झटका लगा। उन्‍होंने 7 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। कप्‍तान सलमान आगा और मोहम्‍मद हारिस को अब साझेदारी करने की जरूरत है। आज जीतने वाली टीम फाइनल में पाकिस्‍तान से टकराएगी।

25 Sept 20258:43:53 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्‍तान को लगा तीसरा झटका

 सलामी बलल्‍लेबाजी फखर जमान का बल्‍ला नहीं चला। उन्‍होंने 20 गेंदों पर 13 रन की धीमी पारी खेली। पाकिस्‍तान का तीसरा विकेट गिर गया है। टीम को अब एक साझेदारी की दरकार है। 

25 Sept 20258:30:02 PM
PAK vs BAN Live Score: 5 ओवर में बने मात्र 21 रन

 पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले 5 ओवर में मात्र 21 रन बना लिए हैं। दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। बांग्लादेश के गेंदबाज पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी हैं।

5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 21/5

25 Sept 20258:13:43 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान ने गंवाए दो विकेट

 पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। साहिबजादा फरहान चार रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने पांच के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 

2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 5/2

25 Sept 20257:48:43 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

  साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, अबरार अहमद

25 Sept 20257:48:06 PM
PAK vs BAN Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

 बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन) : सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली (कप्तान और विकेटकीपर), नुरुल हसन, रिशद हुसैन, महेदी हसन, तंजिम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

25 Sept 20257:37:26 PM
PAK vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने टॉस जीता

 बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगा। लिटन दास अभी भी ठीक नहीं हुए हैं। बांग्लादेश ने तीन बदलाव किए हैं। 

25 Sept 20257:16:19 PM
PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान और बांग्लादेश में महाजंग

 पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज सुपर 4 में होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मारो वाला है। जो टीम आज का मुकाबला जीतेगी वो फाइनल में भारत से टकराएगी। ऐसे में यह मुकाबला महामुकाबले जैसा होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us