यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WPL 2025: DC की ऑलराउंडर जेस जोनासन ने दिखाया हरफनमौला खेल, टीम ने GG पर दर्ज की 6 विकेट से आसान जीत
पहले तो दिल्ली कैपिटल्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को सिर्फ 127 रनों पर रोका। इसके बाद ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली ने गुजरात को 6 विकेट से हराया
- जेस जोनासन का ऑलराउंड प्रदर्शन
- दो ओवर में गिरे चार विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2025 का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से हराया।
पहले तो दिल्ली कैपिटल्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को सिर्फ 127 रनों पर रोका। इसके बाद इस टारगेट को शेफाली वर्मा (44 रन, 27 गेंद) और जेस जोनासन (61* रन, 32 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 4 विकेट खोकर और 4.5 ओवर रहते आसानी से हासिल कर लिया।
Sealed it with a smile 😎✌️pic.twitter.com/hi6HCJ13OR
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 25, 2025
दिल्ली की घातक गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स डीसी की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 127 रन ही बना पाई। टीम के लिए भारती फूलमाली ने सर्वाधिक नाबाद 40 रनों की पारी की खेली। डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रनों की पारी खेली।
दो ओवर में गिरे चार विकेट
दूसरी ओर, डीसी की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए। अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे, मारिजान काप और युवा एनाबेल सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तितास साधू और जेस जोनासन को 1-1 सफलता हासिल हुई।
शेफाली और जोनासन की उम्दा बल्लेबाजी
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
डीसी के लिए ऑलराउंडर जेस जोनासन ने 32 गेंद में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। शेफाली ने 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो काश्वी गौतम को 2 और एश्ली गार्डनर और तनुजा कंवर को 1-1 विकेट मिला।
