Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Ghulam Hussain Rizvi? IPL 2023 में 'इ इका हो, मुंहवा फोड़बअ का...' डायलॉग से चर्चा का केंद्र बने

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 03:38 PM (IST)

    Ghulam Hussain Rizvi IPL 2023 Bhojpuri Commentary आईपीएल 2023 में गुलाम हुसैन रिजवी ने भोजपुरी कमेंट्री के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग इनके बारे में जानने को बेकरार हैं। रिजवी ने अपने भोजपुरी डायलॉग से लोगों का मन मोह लिया है।

    Hero Image
    Ghulam Hussain Rizvi, IPL 2023 Bhojpuri Commentary: गुलाम हुसैन रिजवी और रवि किशन

    जासं, देवरिया: मुंबई में चल रहे आईपीएल मैचों में भोजपुरी कमेंट्री के जरिये देवरिया के गुलाम हुसैन रिजवी चर्चा में आ गए हैं। सदर कोतवाली के सकरापार गांव के रहने वाले गुलाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली बार भोजपुरी में कमेंट्री के लिए मौका मिला है। भोजपुरी में कमेंट्री को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैच भोजपुरी कमेंट्री की वजह से चर्चा में है। इसकी कमेंट्री इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम व कन्नड़ के अलावा भोजपुरी में हो रही है। पहली बार पंजाबी व भोजपुरी भाषा को जगह मिली है।

    भोजपुरी में कमेंट्री के लिए पांच सदस्यीय टीम शामिल है, जिसमें गुलाम के अलावा भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन, बिहार के सिवान जिले के रहने वाले बिहार क्रिकेट कोच सौरभ कुमार, आरा से रणजी खिलाड़ी शिवम सिंह, वाराणसी से अंडर 19 के खिलाड़ी मोहम्मद सैफ भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं। 74 मैंचों में गुलाम को कमेंट्री करना है।

    गुलाम की शुरुआती शिक्षा शहर के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हुई। उन्होंने स्नातक लखनऊ से व आइआइएससी संस्थान से मास कम्युनिकेशन कोर्स किया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गुलाम स्कूली शिक्षा से ही डांसिंग कोरियोग्राफर का काम करने लगे। उन्होंने भोजपुरी अभिनेताओं का डांस कोरियोग्राफ भी किया। गुलाम रेडियो जॉकी का भी काम कर चुके हैं। भोजपुरी व हिंदी फिल्मों में डविंग आर्टिस्ट के रूप में भी पहचान बनाई है।

    भोजपुरी की मिठास खींच रही लोगों का ध्यान

    भोजपुरी कमेंट्री के शब्द लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंद फेंका तो मोइन अली को गेंद पार कर गई। कमेंट्री बाक्स से गुलाम की आवाज गूंजी, बोले, इ इका हो, मुंहवा फोड़बअ का...। इसे खूब पसंद किया गया। मोहम्मद शमी की तरफ से यह नो बॉल फेंकी गई थी।