Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े स्‍टेडियम में जमकर बरसेंगे रन, गेंदबाजों की आएगी शामत

    MI vs LSG Pitch Report इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविवार को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। 45वें मुकाबले में रविवार दोपहर को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना-सामना होगा। यह टक्‍कर मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडिमय में होगी। 18वें सीजन में इस मैदान पर यह 5वां मैच होगा। आईपीएल 2025 में मुंबई और लखनऊ ने अब तक 9-9 मैच खेले हैं और 5-5 में जीत दर्ज की है।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 26 Apr 2025 06:09 PM (IST)
    Hero Image
    छठी जीत दर्ज करने पर होगी दोनों टीमों की नजर।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडिमय में खेला जाएगा। 18वें सीजन में इस मैदान पर यह 5वां मैच होगा। आईपीएल 2025 में मुंबई और लखनऊ ने अब तक 9-9 मैच खेले हैं और 5-5 में जीत दर्ज की है। ऐसे में रविवार को दोनों ही टीम प्‍लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेंगी। इस बीच आइए जानते हैं कि वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बल्‍लेबाजों के लिए स्‍वर्ग है वानखेड़े

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है और इसका व्यवहार भी ऐसा ही रहने की संभावना है। पहले गेंदबाजी करना आदर्श होगा और मैच आगे बढ़ने पर ओस की भूमिका हो सकती है। 225 रन से अधिक का स्कोर एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है।

    मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को वानखेड़े की लाल मिट्टी की पिच से उछाल मिलती है। ऐसे में अगर वह सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। स्पिनर्स को पिच से कुछ ज्‍यादा मदद मिलने के आसार नहीं हैं। मुंबई में टॉस की भूमिका अहम रहने वाली है।

    वानखेड़े स्‍टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

    वानखेड़े स्टेडियम अब तक आईपीएल के 120 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 55 और चेज करने वाली टीमों ने 65 मैच अपने नाम किए हैं। साथ ही टॉस जीतने वाली टीमों ने 63 और गंवाने वाली टीमों ने 57 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। वानखेड़े स्टेडियम में हाइएस्‍ट टोटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (235/1 बनाम मुंबई इंडियंस, 2015) और लोएस्‍ट टोटल कोलकाता नाइटराइडर्स (67 बनाम मुंबई इंडियंस, 2008) के नाम है।

    वानखेड़े में मुंबई का रिकॉर्ड

    • वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अब तक 87 मुकाबले खेले हैं।
    • अपने होम ग्राउंड पर मुंबई ने 55 मैच जीते हैं।
    • साथ ही 33 मुकाबलों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है।
    • इस दौरान 1 मैच टाई भी रहा है। होम ग्राउंउ पर मुंबई का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन है।
    • दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानखेड़े स्‍टेडियम में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं।
    • मुंबई के घर में लखनऊ 3 मैच ही जीत सकी है। वहीं 2 मुकाबलों में लखनऊ को पराजय मिली है।

    ये भी पढ़ें: सबसे महंगा प्‍लेयर और घटिया प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने 17 साल पुरानी परंपरा को रखा बरकरार; 27 करोड़ पाकर भी फेल