Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे महंगा प्‍लेयर और घटिया प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने 17 साल पुरानी परंपरा को रखा बरकरार; 27 करोड़ पाकर भी फेल

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 04:16 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्‍शन हुआ। साऊदी अरब के जेद्दा में पिछले साल के अंत में हुए मेगा ऑक्‍शन में विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पर पैसों की बारिश हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बन गए। साथ ही वह 18वें सीजन के सबसे महंगे प्‍लेयर थे।

    Hero Image
    लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक कहावत है 'ऊंची दुकान, फीके पकवान', जो आईपीएल के लगभग सभी सीजन में सटीक बैठती है। लीग में बड़े नाम वाले खिलाड़ी जिनके लिए फ्रेंचाइजी भारी रकम खर्च करती है, लेकिन वे अक्सर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन प्रीमियर लीग में जब फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश करती हैं तो इस उम्मीद के साथ करती हैं कि ये खिलाड़ी उनके लिए किस्मत बदलने वाला साबित होगा। इसी कारण लीग के महंगे खिलाड़ियों की राशि में सीजन दर सीजन इजाफा होता रहा है। आईपीएल-2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा और वह लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, लेकिन पंत अब तक फेल रहे। ये नई बात नहीं है। लीग का इतिहास है कि जो सीजन का महंगा खिलाड़ी रहा वो फेल हुआ है

    महंगे प्‍लेयर ने उस सीजन निराश किया

    आईपीएल 2025 में अब तक पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्‍होंने 18वें सीजन में अब तक खेले 9 मैच की 8 पारियों में सिर्फ 106 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं। आईपीएल का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। सीजन के सबसे महंगे प्‍लेयर ने उस सीजन अपने प्रदर्शन से निराश किया है। कुछ ही सीजन ऐसे हुए है जब सबसे महंगे प्‍लेयर ने औसत प्रदर्शन किया हो। आइए आईपीएल के सभी सीजन के सबसे महंगे प्‍लेयर और उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 के सबसे महंगे प्‍लेयर मिचेल स्‍टार्क थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिनी ऑक्‍शन में उन्‍हें 24.75 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन स्‍टार्क ने 13 मैच खेले थे और 17 विकेट लिए थे। वह 17वें सीजन में 15वें सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

    आईपीएल 2023

    सैम करन आईपीएल 2023 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। पंजाब किंग्‍स ने उन पर 18.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। करन ने 14 मैच की 13 पारियों में 276 रन बनाए थे। साथ ही 14 मुकाबलों में वह 10 विकेट ही चटका पाए थे।

    आईपीएल 2022

    आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्‍शन हुआ था। ईशान किशन तब सबसे महंगे प्‍लेयर थे। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान ने 15वें सीजन में 14 मैच खेले थे और 418 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 32.15 की और स्‍ट्राइक रेट 120.11 की रही थी।

    आईपीएल 2021

    क्रिस मॉरिस आईपीएल 2021 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। लीग के 14वें सीजन में गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 11 मैच में सिर्फ 15 विकेट हासिल किए थे। साथ ही वह 7 पारियों में 67 रन ही बना पाए थे।

    आईपीएल 2020

    आईपीएल 2020 में सबसे महंगे प्‍लेयर पैट कमिंस थे। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया था। सीजन के सबसे महंगे प्‍लेयर होने के बाद भी पैट गेंद से फीके रहे थे। उन्‍होंने 14 मैच में सिर्फ 12 सफलताएं प्राप्‍त की थीं।

    आईपीएल 2019

    आईपीएल 2019 के सबसे महंगे प्‍लेयर की बात करें तो जयदेव उनादकट (राजस्‍थान रॉयल्‍स) और वरुण चक्रवर्ती (किंग्‍स 11 पंजाब) थे। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने 8.4-8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। जयदेव उनादकट ने 11 मैच में सिर्फ 10 विकेट लिए थे। वहीं वरुण ने 1 मैच में 1 ही विकेट लिया था।

    आईपीएल 2018

    बेन स्‍टोक्‍स आईपीएल 2018 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 12.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 11वें सीजन में स्‍टोक्स ने 13 मैच खेले थे और सिर्फ 8 विकेट लिए थे। साथ ही 13 मैच की 13 पारियों में उन्‍होंने 196 रन बनाए थे।

    आईपीएल 2017

    आईपीएल 2017 के सबसे महंगे प्‍लेयर भी बेन स्‍टोक्‍स ही थे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने उन्‍हें 14.5 करोड़ में खरीदा था। 10वें सीजन में स्‍टोक्‍स ने 12 मैच की 11 पारियों में 316 रन बनाए थे। साथ ही 12 विकेट भी अपने नाम किए थे।

    आईपीएल 2016

    ऑस्‍ट्रेलिया के शेन वॉटसन आईपीएल 2016 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वॉटसन ने उस सीजन 16 मैच की 15 पारियों में 179 रन बनाए थे। इस दौरान वह कोई अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे।

    आईपीएल 2015

    आईपीएल 2015 के सबसे महंगे प्‍लेयर युवराज सिंह थे। दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने युवराज को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। 8वें सीजन में यूवी ने 14 मैच खेले थे और 13 पारियों में 248 रन बनाए थे।

    आईपीएल 2014

    युवराज सिंह आईपीएल 2014 के भी सबसे महंगे प्‍लेयर थे। आरसीबी ने उन पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस सीजन युवराज ने 14 मैच खेले थे। उन्‍होंने 14 पारियों में 34.18 की औसत से 376 रन बनाए थे।

    आईपीएल 2013

    आईपीएल 2013 के सबसे महंगे प्‍लेयर ग्‍लेन मैक्‍सवेल थे। मुंबई इंडियंस ने कंगारू ऑलराउंडर पर 6.3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मैक्‍सवेल ने 3 मैच की 3 पारियों में 36 रन बनाए थे।

    आईपीएल 2012

    रवींद्र जडेजा आईपीएल 2012 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने उन्‍हें 12.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। जडेजा ने 5वें सीजन में 19 मैच खेले थे और 14 पारियों में 191 रन बनाए थे। इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर ने 12 विकेट अपने नाम किए थे।

    आईपीएल 2011

    वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल 2011 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्‍हें 14.9 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। गंभीर ने उस सीजन 15 मैच खेल थे और 15 पारियों में 378 रन बनाए थे। वह चौथे सीजन 16वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैटर थे।

    आईपीएल 2010

    शेन बॉन्ड (कोलकाता नाइटराइडर्स) और कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) आईपीएल 2010 के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने 4.8-4.8 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। शेन बॉन्ड ने 8 मैच में 9 विकेट लिए थे। वहीं पोलार्ड ने 14 मैच में 15 शिकार किए थे। साथ ही पोलार्ड ने 14 मैच में 273 रन भी बनाए थे।

    आईपीएल 2009

    केविन पीटरसन (आरसीबी) और एंड्रयू फ्लिंटॉफ (सीएसके) आईपीएल 2009 के संयुक्‍त रूप से सबसे महंगे प्‍लेयर थे। उनकी फ्रेंचाइजी ने दोनों प्‍लेयर पर 9.8-9.8 करोड़ रुपये खर्च किए थे। पीटरसन ने दूसरे ही सीजन में 6 मैच खेले थे और 93 रन बनाए थे। वहीं फ्लिंटॉफ 3 मैच में 62 रन ही बना सके थे।

    आईपीएल 2008

    महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन के सबसे महंगे प्‍लेयर थे। आईपीएल 2008 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने उन पर 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। धोनी ने लीग के डेब्‍यू सीजन में 414 रन बना दिए थे। वह पहले सीजन 9वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन चुनता है प्लेयर ऑफ द मैच? एक क्लिक में जानिए पूरा प्रोसेस