IPL 2025 के दौरान एक ही गीत लूप में सुन रहे हैं RCB के सुपर स्टार Virat Kohli, बोले- 'आपको झटका लगेगा'
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बताया कि आईपीएल 2025 के दौरान वो किस गीत को लूप पर सुन रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि उनका जवाब सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। कोहली ने खुलासा किया कि तमिल फिल्म का गीत इस समय उन्हें बहुत पसंद हैं और वो इसे बार-बार सुनते हैं। जानें विराट कोहली ने क्या कहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली से हाल ही में उस गाने का नाम पूछा गया, जिसे वह मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान लूप पर सुन रहे हैं। इस पर विराट कोहली ने जो जवाब दिया वह चौंकाने वाला था। कोहली ने बताया कि वह महान संगीतकार एआर रहमान द्वारा कंपोज किया गया गाना लूप पर सुन रहे हैं।
विराट कोहली ने बताया कि हाल ही में उनका पसंदीदा गाना 'नी सिंगम धन' है। यह गाना तमिल फिल्म 'पथु थाला' का है। इसे दिग्गज संगीत निर्देशक एआर रहमान ने कंपोज किया है और सिड श्रीराम ने इसे अपनी आवाज दी है। आरसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली ने इसका खुलासा किया।
सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर
गौरतलब हो कि विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए बल्ले से उम्दा प्रदर्शन किया है। कोहली ने 10 मैच में छह अर्धशतक और 138.87 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं। वह मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
37वां जन्मदिन मना रहीं अनुष्का शर्मा
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर विराट कोहली ने अनुष्का पर प्यार लुटाया है। आईपीएल खेलने में व्यस्त विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए एक प्यार पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने अनुष्का पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। विराट की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।