वो 8 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्होंने जड़ी है आईपीएल में सेंचुरी, क्या आपको पता है पहले प्लेयर का नाम?
प्रियांश आर्य ने 39 गेंद में शतक के साथ आईपीएल में अपने आगमन की घोषणा की जो किसी अनकैप्ड भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज और किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया संयुक्त चौथा सबसे तेज शतक है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किए गए प्रियांश आर्य के इस कारनामे की चर्चा अब क्रिकेट जगत में हर तरफ हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का रोमांच अब बढ़ चला है। एक तरफ जहां कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं, 18वें सीजन में युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा, शशांक सिंह, विग्नेश पुथुर, दिग्वेश जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में प्रियांश आर्य का भी नाम जुड़ गया है।
प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए तूफानी शतक जड़कर इतिहास दिया। मात्र 39 गेंद में शतक पूरा करने वाले प्रियांश आर्य आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है।
प्रियांश आर्य आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। वह इस सीजन शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले ईशान किशन ने शतक जड़ा था, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन 8 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है।
1. शॉन मार्श
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शॉन मार्श पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा था। शॉन मार्श ने पंजाब के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था। साल 2008 में मार्श ने यह कमाल किया था। मार्श ने 115 रन बनाए थे।
2. मनीष पांडे
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मनीष पांडे का नाम दर्ज है। मनीष पांडे ने साल 2009 में आरसीबी के लिए खेलते हुए डेक्कन चाजर्स के खिलाफ शतक लगाया था। पांडे ने नाबाद 114 रन की पारी खेली।
3. पॉल वल्थाटी
पॉल वल्थाटी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में धमाल मचा चुके हैं। पॉल ने साल 2009 में पंजाब के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। पॉल ने नाबाद 120 रन की पारी खेली थी।
4. देवदत्त पडिक्कल
12 साल आरसीबी के लिए खेलते हुए देवदत्त पडिक्क्ल ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था। पडिक्कल ने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।
5. रजत पाटीदार
वर्तमान में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए थे।
6. यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था। जायसवाल 124 रन बनाकर आउट हुए थे।
7. प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था। प्रभसिमरन 103 रन बनाकर आउट हुए थे।
8. प्रियांश आर्य
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए प्रियांश आर्य ने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा। इस मैच में प्रियांस ने 39 गेंद पर शतक पूरा किया और 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।