Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RCB: धोनी के क्लब में शामिल हुए दिनेश कार्तिक, टी20 में हासिल की यह खास उपलब्धि

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 11:05 PM (IST)

    कार्तिक के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। दरअसल विकेट के पीछे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का कैच पकड़ते ही कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में 200 कैच लेने का ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिनेश कार्तिक ने टी20 में लिए 200 कैच। फोटो-AP

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में एक कैच पकड़ते ही दिनेश कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने का कमाल कर दिया। वह ऐसा करने वाले तीसरे विकेटकीपर बने। पहले नंबर पर क्विंटन डी कॉक मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि रविवार, 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी में मुंबई और बैंगलोर की भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर बैंगलोर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 171 रन का स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए।

    टी20 में 200 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर

    • क्विंटन डी कॉक (207*)
    • महेंद्र सिंह धोनी (203*)
    • दिनेश कार्तिक (200*)

    वहीं, इसी मैच में कार्तिक के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। दरअसल, विकेट के पीछे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का कैच पकड़ते ही कार्तिक ने टी20 क्रिकेट में 200 कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्विंटन डी कॉक ने 207 कैच पकड़े हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 203 कैच पकड़े हैं।

    बता दें कि खबर लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिना विकेट 139 रन बनाए हैं। कोहली ने 62 रन और फाफ डु प्लेसिस 73 रन बनाकर क्रीज पर थे। बैंगलोर को जीत के लिए मुंबई ने 172 रन का लक्ष्य दिया है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2023 Points Table: राजस्थान के रजवाड़ो ने हैदराबाद पर हासिल की दमदार जीत, यहां देखें पूरी प्वाइंट्स टेबल

    यह भी पढ़ें- MI vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ मुंबई की हार है पक्की! पिछले 10 साल से रोहित की टोली नहीं बदल पाई है यह इतिहास