विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ मुंबई की हार है पक्की! पिछले 10 साल से रोहित की टोली नहीं बदल पाई है यह इतिहास

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 02 Apr 2023 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 07:27 PM (IST)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही है। रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता ...और पढ़ें

आईपीएल में 2013 से मुंबई इंडियंस ने गंवाया है अपना पहला मैच। रोहित शर्मा- फोटो-AP
आईपीएल में 2013 से मुंबई इंडियंस ने गंवाया है अपना पहला मैच। रोहित शर्मा- फोटो-AP

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs RCB IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार दूसरे मैच में आरसीबी (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। एक आंकड़े के मुताबिक मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 2013 से हारती आई है। पहली बार 2013 में आरसीबी ने ही टूर्नामेंट के मुंबई को उसके पहले मैच में हराया था।

बता दें कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही है। रोहित की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2022 में मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा था। वह 10वें स्थान पर रही थी। इसके अलावा आईपीएल के इतिहास में मुंबई 2013 से अपना टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हारती आई है। रोहित की सेना पिछले 10 सालों में यह आंकड़ा नहीं बदल पाई है।

10 साल से लगातार पहला मैच हारी है मुंबई

गौरतलब हो कि 2013 आईपीएल में मुंबई ने अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेला था। उसमें मुंबई दो रन से हारी थी। 2014-2015 में KKR के खिलाफ अपने पहले मैच में उतरी। 2014 के मैच में केकेआर ने 41 रन से मुंबई को हराया था। वहीं, 2015 में 7 विकेट से हराया।

Mumbai Indians matches season since 2013

2016 में पुणे सुपरजायंट्स ने 9 विकेट से हराया। 2017 में भी पुणे सुपरजायंट्स ने 7 विकेट से मुंबई रौंदा। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट से मुंबई को उसी के घर में हराया। 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 37 रन से हराया। 2020 में मुंबई, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से 5 विकेट से हार गई थी।

इतिहास बदलने पर होगी निगाहें

2021 में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया। 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 4 विकेट हराया। पिछले 10 साल से मुंबई आईपीएल में अपना पहला मुकाबला हारती आई है। देखने वाली बात हो कि क्या रोहित की सेना इस बार यह इतिहास बदल पाती है या नहीं।