Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs DC Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे दिल्‍ली-बेंगलुरु की टक्‍कर; यहां से नोट कर लें पता

    आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्‍कर देखे को मिलेगी। आईपीएल 2025 में RCB ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 3 अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है और लगातार 3 मैच जीते हैं। अब टीम जीत का चौका लगाना चाहेगी।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Wed, 09 Apr 2025 09:07 PM (IST)
    Hero Image
    बेंगलुरु और दिल्‍ली की नजर जीत पर होगी।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्‍कर देखे को मिलेगी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली RCB ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 3 अपने नाम किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर दिल्‍ली कैपिटल्‍स विजयी रथ पर सवार है। अक्षर पटेल की कप्‍तानी वाली टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है और लगातार 3 मैच जीते हैं। अब टीम की कोशिश चौथी जीत पर होगी। आएइ जानते हैं कि बेंगलुरु और दिल्ली का मैच कब और कहां खेला जाएग। फैंस इस मुकाबले को कैसे देख सकते हैं।

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 10 अप्रैल को खेला जाएगा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसान शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो हॉटस्‍टार पर उपलब्‍ध होगी। मैच से जुड़ी लाइव अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

    रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

    दिल्ली कैपिटल्स टीम

    केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

    ये भी पढ़ें: 'साइड में आ तेरे को बताता हूं', जब विराट कोहली ने भारतीय प्‍लेयर को धमकाया था; अब सुनाया पूरा किस्‍सा