विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs SRH Pitch Report: वानखेड़े में बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

Published: Mon, 06 May 2024 06:00 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत ...और पढ़ें

MI vs SRH Pitch Report: मुंबई की भिड़ंत हैदराबाद के साथ होगी।
MI vs SRH Pitch Report: मुंबई की भिड़ंत हैदराबाद के साथ होगी।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी
  2. पहली भिड़ंत में मुंबई पर भारी पड़ी थी एसआरएच की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्लेऑफ की रेस से लगभग आउट हो चुकी मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर अगले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच इस सीजन खेला गया पहला मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था। एसआरएच के बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 277 रन टांगे थे, जिसका पीछा करते हुए मुंबई की पलटन भी 246 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, 31 रन से जीत हैदराबाद के हाथ लगी थी।

कैसी खेलती है वानखेड़े की पिच?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI vs SRH) के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का फुल मौज होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। यही वजह है कि मुंबई के होम ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। हालांकि, केकेआर के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिली थी। फास्ट बॉलर्स ने मिलकर 14 विकेट निकाले थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: धर्मशाला में Ruturaj Gaikwad मचाएंगे धमाल, 29 रन बनाते ही टूटेगा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड; नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि

क्या कहते हैं आंकड़े?

वानखेड़े के मैदान ने आईपीएल में अब तक कुल 114 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 53 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 61 मैचों में मैदान मारा है। यानी मुंबई के होम ग्राउंड पर चेज करना ज्यादा फायदे का सौदा रहता है।

हैदराबाद के लिए जीत जरूरी

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन खेले 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि चार मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। प्लेऑफ में कदम रखने के लिए एसआरएच को हर हाल में अपने बचे हुए चार मैचों में से दो में जीत चाहिए होगी। दूसरी ओर, मुंबई की टीम आईपीएल 2024 में आठ मैच गंवाने के बाद लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।