विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: धर्मशाला में Ruturaj Gaikwad मचाएंगे धमाल, 29 रन बनाते ही टूटेगा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड; नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि

Published: Sun, 05 May 2024 12:45 PM (IST)

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे रुतुराज गायकवाड़ के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर ...और पढ़ें

Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका।
Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका।

HighLights

  1. रुतुराज गायकवाड़ के पास सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका
  2. आईपीएल 2024 में जमकर बोला है रुतुराज का बल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है। सीएसके के कैप्टन ने अब तक खेले 10 मैचों में 509 रन ठोक दिए हैं। विराट कोहली के बाद इस साल 500 रन पूरे करने वाले रुतुराज महज दूसरे ही बल्लेबाज हैं। रुतुराज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी अपनी इस धांसू फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। चेन्नई का सलामी बल्लेबाज अगर धर्मशाला में 29 रन बनाने में सफल रहा, तो वह सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देंगे।

रुतुराज चकनाचूर करेंगे सचिन का रिकॉर्ड

दरअसल, आईपीएल में अब तक खेले 62 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने 2306 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 137 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 शतक और 18 अर्धशतक जमाए हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में अगर रुतुराज गायकवाड़ 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन तेंदलुकर से आगे निकल जाएंगे। सचिन के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 78 मैचों में 2334 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Dinesh Karthik ने Virat Kohli को पहनाई ऑरेंज कैप, फिर 'रन मशीन' ने जो रिएक्‍शन दिया, उसका Video मचा रहा तबाही

टॉप पर विराट कोहली का नाम

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम टॉप पर मौजूद है। कोहली इस लीग में खेले 248 मैचों में 7805 रन ठोक चुके हैं। विराट के बल्ले से 8 सेंचुरी और 54 अर्धशतक निकले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। वहीं, 6564 रन के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

शानदार फॉर्म में रुतुराज

आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड़ बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए हैं। रुतुराज के बल्ले से इस सीजन खेले 10 मैचों में 146.69 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 509 रन निकल चुके हैं। सीएसके के नए कप्तान इस साल अब तक एक शतक और 4 अर्धशतक जमा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।