Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG Playing 11: हार्दिक पांड्या करेंगे एक स्पिनर की छुट्टी? लखनऊ कर सकती 2 बड़े बदलाव!

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 07:06 PM (IST)

    MI vs LSG Playing 11 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जीत का चौका लगाकर आ रही मुंबई की कोशिश अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम में विजयी पंच लगा सकती है। दूसरी ओर मुंबई की कोशिश जीत की लय पर लौटने पर होगी।

    Hero Image
    मुंबई के घर पर खेला जाएगा यह मुकाबला।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों पिछला मैच हारकर आ रही लखनऊ सुपर जांयट्स अब जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। रविवार को होने वाले पहले और आईपीएल 2025 के 45में मुकाबले में लखनऊ को सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीत का चौका लगाकर आ रही मुंबई की कोशिश अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम में विजयी पंच लगा सकती है। इसके लिए मुंबई अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकती है। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत भी 2 बदलाव कर सकते हैं।

    मुंबई कर सकती है एक बदलाव

    मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में एक बदलाव किया था। विग्नेश पुथुर को प्‍लेइंग 11 में शामिल किया गया था। हालांकि, इस युवा स्पिनर ने एक ओवर ही गेंदबाजी की थी और 15 रन खर्च कर दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने उन्‍हें गेंद नहीं थमाई थी।

    लखनऊ के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में मुंबई अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा पर भरोसा जता सकती है। इसके अलावा अगर मुंबई पहले बल्‍लेबाजी करती है तो रोहित शर्मा प्‍लेइंग 11 में नजर आएंगे, नहीं तो वह बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर ओपनिंग करने आ सकते हैं। जीत का चौका लगा चुकी मुंबई प्‍लेइंग 11 से ज्‍यादा छेड़छाड़ नहीं करेगी।

    मुंबई इंडियंस की संभ‍ावित प्लेइंग इलेवन

    रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।

    इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर- रोहित शर्मा

    मिलर का कट सकता है पत्‍ता

    लखनऊ सुपर जांयट्स के लोअर ऑर्डर बल्‍लेबाज डेविड मिलर इस सीजन किलर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्‍होंने मौजूदा सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं और 118 रन बनाए हैं। लगातार मिल रहे मौकों को वह नहीं भुना पाएं हैं। ऐसे में अब उनका पत्‍ता कट सकता है।

    ऐसे में साउथ अफ्रीका के बैटर मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका मिल सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंश यादव की जगह मयंक यादव की वापसी हो सकती है। लखनऊ के लिए कप्‍तान ऋषभ पंत का बल्‍ला चलना बेहत जरूरी है। पंत 9 मैच की 8 पारियों में 106 रन ही बना पाए हैं।

    लखनऊ सुपर जायंट्स की संभ‍ावित प्लेइंग इलेवन

    एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीट्जके, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मयंक यादव।

    इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर- आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह।

    ये भी पढ़ें: MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े स्‍टेडियम में जमकर बरसेंगे रन, गेंदबाजों की आएगी शामत