Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs RR: इकाना में चमके राजस्थान के ध्रुव, 31 गेंद पर जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक; पिता को किया सैल्यूट

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन के बीच चौथे विकेट के लिए 62 गेंद नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई। तेज खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। 34 गेंद पर जुरेल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान पांच चौके और दो सिक्स जड़े। अर्धशतक जड़ने के बाद ध्रुव ने पिता को सैल्यूट किया और अपना पहला अर्धशतक उनके नाम किया।

    Hero Image
    ध्रुव जुरेल ने आईपीएल में जड़ा अपना पहला अर्धशतक। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। जुरेल ने 31 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ध्रुव जुरेल का यह अर्धशतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह रनचेज करते हुए आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 76 रन की पारी खेली थी। दीपक हुड्डा ने 50 रन का योगदान दिया था। संदीप सिंह ने दो विकेट लिए थे।

    ध्रुव जुरेल और सैमसन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

    लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तेज शुरुआत दी। जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने 60 रन की साझेदारी की। रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने कमान संभाली।

    पिता ने नाम किया अपना अर्धशतक

    ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन के बीच चौथे विकेट के लिए 62 गेंद नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई। तेज खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। 34 गेंद पर जुरेल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान पांच चौके और दो सिक्स जड़े। अर्धशतक जड़ने के बाद ध्रुव ने पिता को सैल्यूट किया और उनके नाम अपना पहला अर्धशतक किया। 

    यह भी पढे़ं- DC vs MI: मुंबई के खिलाफ Jake Fraser McGurk की तूफानी पारी, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे; टूटने से बचा सुरेश रैना का रिकॉर्ड

    साल 2023 में किया था आईपीएल डेब्यू

    ध्रुव जुरेल का यह सर्वाधिक आईपीएल स्कोर है। इससे पहले ध्रुव ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन नाबाद 20 रन की पारी खेली थी। ध्रुव जुरेल ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था। ध्रुव जुरेल ने 22 मैच में 238 रन बनाए हैं। राजस्थान में वह बतौर फिनिशर जुड़े हैं। 

    यह भी पढ़ें- LSG vs RR: IPL में KL Rahul ने रचा इतिहास, क्रिस गेल और विराट कोहली की खास लिस्ट में हुए शामिल