विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs MI: मुंबई के खिलाफ Jake Fraser McGurk की तूफानी पारी, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे; टूटने से बचा सुरेश रैना का रिकॉर्ड

Published: Sat, 27 Apr 2024 05:04 PM (IST)

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरु कर दी थी। वूड के पहले ओवर ...और पढ़ें

Jake Fraser-McGurk ने तोड़ा एमड गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
Jake Fraser-McGurk ने तोड़ा एमड गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दी। तूफानी अर्धशतक जड़कर जैक फ्रेजर ने पावरप्ले में 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में 15 साल पुराने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरु कर दी थी। वूड के पहले ओवर में तीन चौके और एक छक्के के साथ कुल 19 रन लिए। बुमराह की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए। जैक फ्रेजर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फ्रेजर ने पावरप्ले में 78 रन बनाए। इस तेज बल्लेबाजी की बदौलत फ्रेजर ने 2009 में एडम गिलक्रिस्ट के पावरप्ले में बनाए गए 74 रन को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में सुरेश रैना पहले स्थान पर हैं।

पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन (आईपीएल)

87 सुरेश रैना सीएसके बनाम पीके वानखेड़े 2014

84 ट्रैविस हेड SRH बनाम डीसी दिल्ली 2024

78 जेक फ्रेजर मैकगर्क डीसी बनाम एमआई दिल्ली 2024 *

74 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन बनाम डीसी सेंचुरियन 2009

एक आईपीएल पारी में बाउंड्री में रनों का सर्वोच्च प्रतिशत (50+ रन)

96.55 सुरेश रैना (84/87) सीएसके बनाम पीके वानखेड़े 2014

96.30 काइल मेयर्स (52/54) एलएसजी बनाम पीके मोहाली 2023

95.38 आंद्रे रसेल (62/65) केकेआर बनाम आरसीबी कोलकाता 2019

95.38 जेक फ्रेजर मैकगर्क (62/65) बनाम एसआरएच दिल्ली 2024

95.23 जेक फ्रेजर मैकगर्क (80/84) बनाम एमआई दिल्ली 2024 *

80 रन बनाए बाउंड्री से

बता दें कि आउट होने से पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क के बल्ले से 27 गेंद पर 84 रन निकले। अपनी पारी के दौरान जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। हैरानी की बात यह है कि इस 84 रन में 80 रन केवल बाउंड्री से बनाए।

यह भी पढे़ं- DC vs MI: Jake Fraser McGurk का बल्ला से धूम-धड़ाका, मुंबई के खिलाफ ठोका तूफानी अर्धशतक; रसेल-पंत के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W: बांग्लादेश की धरती पर रंग जमाने को तैयार हरमनप्रीत एंड ब्रिगेड, जानिए सीरीज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी