Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs MI: Jake Fraser McGurk का बल्ला से धूम-धड़ाका, मुंबई के खिलाफ ठोका तूफानी अर्धशतक; रसेल-पंत के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 04:32 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार बैटिंग की और चौके-छक्कों की बौछार कर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जैक ने 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जमाया।

    Hero Image
    Jake Fraser McGurk ने 15 गेंदों पर ठोका दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे कम गेंदों (15) का सामना करते हुए जैक फ्रेजर ने सबसे तेज अर्धशतक जमाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने ये फिफ्टी ठोककर अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था। जैक फ्रेजर ने ये फिफ्टी ठोककर आंद्रे रसेल समेत कई दिग्गजों के स्पेशल क्लब में एंट्री मारी।

    Jake Fraser McGurk ने 15 गेंदों पर ठोका दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक

    दरअसल, जैक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने आईपीएल डेब्यू 17वें सीजन में ही किया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 55 रनों की आतिशी पारी खेली थी। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। इसके साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए।

    उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फ्रेजर मैकगर्क ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में ही फिफ्टी ठोकी थी। फ्रेजर क्रिस मॉरिस और ऋषभ पंत से आगे निकल गए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में दो बार 15 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले जैक तीसरे बैटर बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामाा आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने किया हैं।

    यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS: एक रन के पीछे अंपायर से भिड़ गए Gautam Gambhir, बीच मैच में खोया आपा; वायरल हुआ वीडियो

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदों का सामना करके सबसे तेज 50 रन

    15 गेंद- फ्रेजर मैकगर्क बनाम सनराइजर्स हैदरबाद दिल्ली 2024

    15 गेंद- फ्रेजर मैकगर्क बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली 2024*

    17 गेंद- क्रिस मॉरिस बनाम गुजरात लॉयंस, दिल्ली 2016

    18 गेंद- ऋषभ पंत बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े 2019

    18 गेंद- पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद 2021

    टी20 क्रिकेट में दो बार 15 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

    आंद्रे रसेल

    सुनील नरेन

    जेक फ्रेजर मैकगर्क

    अगर बात करें मैच की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहले बैटिंग करते हुए जैक फ्रेजर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 311 का रहा।

    comedy show banner