विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB जीती IPL 2025 तो होगी पूरे कर्नाटक की छुट्टी! मुख्यमंत्री के सामने आई फैंस की अजीब मांगें

Published: Fri, 30 May 2025 07:49 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने आईपीएल-2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अभी तक अपने पहले खिताब की ...और पढ़ें

आरसीबी ने पंजाब को हरा फाइनल में बनाई जगह
आरसीबी ने पंजाब को हरा फाइनल में बनाई जगह

HighLights

  1. IPL 2025: आरसीबी ने इस सीजन फाइनल में बनाई जगह
  2. IPL 2025: आरसीबी फैंस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सामने रखी डिमांड
  3. IPL 2025: नौ साल बाद फाइनल में पहुंची है आरसीबी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की टीम अपने चौथे आईपीएल फाइनल में पहुंच चुकी है। इस टीम ने पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। अपने पहले खिताब से ये टीम एक कदम ही दूर है। ऐसे में आरसीबी फैंस काफी उत्साहित हैं और इसलिए फाइनल के टिकट के लिए बेताब भी हैं। ये फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी की टीम चौथी बार फाइनल खेलने जा रही है। इस टीम ने तीन बार पहले फाइनल खेला है और खिताब जीतने का मौका गंवाया है। सबसे पहले ये टीम साल 2009, फिर 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है। अब इस टीम के पास एक और मौका है खिताब अपने नाम करने का। ऐसे में फैंस जानना चाहेंगे कि वो फाइनल मैच के टिकट कहां से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- GT vs MI: मुंबई ने 3 को दी डेब्यू कैप, गुजरात में बटलर की जगह आया ये तूफानी बल्लेबाज

कहां और कब से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि आईपीएल-2025 के प्लेऑफ के टिकटों की बिक्री 24 से शुरू होगी। हालांकि, फाइनल और क्वालिफायर-2 के टिकटों की बिक्री 26 मई से शुरू हुई है। आईपीएल के टिकटों का आधिकारिक पार्टनर डिस्ट्रीक्ट बाय जोमाटो है। आईपीएल फाइनल और प्लेऑफ के टिकट भी यहीं से खरीदे जा सकते हैं। वहीं रुपे कार्डहोल्डरों को 24 घंटे टिकट खरीदनों की सुविधा है। क्वालिफायर-2 एक जून और फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा। फैंस कोशिश करेंगे कि जल्दी से जल्दी टिकट खरीद सकें।

पंजाब अभी भी रेस में

आरबीसी ने पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को हरा दिया था और सीधे फाइनल में जगह बना ली थी। हालांकि, पंजाब की टीम अभी भी फाइनल खेलने की रेस में है। ये टीम अब दूसरे क्वालिफायर में हिस्सी लेगी जिसमें उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और गुजरा टाइटंस के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता दूसरा क्वालिफायर खेलेगी और इस मैच को जीतने वाली तीन जून को फाइन में आरसीबी से भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें-Musheer Khan ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, IPL में डेब्यू कर अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज