विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs MI: मुंबई ने 3 को दी डेब्यू कैप, गुजरात में बटलर की जगह आया ये तूफानी बल्लेबाज

Published: Fri, 30 May 2025 07:31 PM (IST)

टॉस के बाद दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। मुंबई इंडियंस ने तीन खिलाड़ियों का डेब्यू ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला। फोटो- IPL
मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला। फोटो- IPL

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
  2. मुंबई ने किए तीन बदलाव
  3. गुजरात में भी दो बदलाव

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्‍लांपुर में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने जहां तीन खिलाड़ियों को आईपीएल कैप थमाई तो वहीं, गुजरात ने एक खिलाड़ी का डेब्यू कराया।

गौरतलब हो कि दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति का होगा। विजेता टीम दूसरे क्‍वालीफायर में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। गुजरात को अपने पिछले मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 83 रन की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

गुजरात और मुंबई ने किए बदलाव

हालांकि, मुंबई के हाल भी अच्‍छे नहीं हैं क्‍योंकि उसे पंजाब किंग्‍स के हाथों 7 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें लय हासिल करने को बेताब होंगी और यह मुकाबला एक्‍शन पैक्‍ड होने की उम्‍मीद है। रोहित शर्मा के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

MI में तीन बदलाव

टॉस के बाद दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। मुंबई इंडियंस ने तीन खिलाड़ियों का डेब्यू कराया। इनमें जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और राज अंगद बावा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

GT में दो बदलाव

वहीं, गुजरात टाइटन्स ने भी दो बदलाव किए। प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और कुसल मेंडिस को जगह दी। कुसल मेंडिस को बटलर की जगह शामिल किया गया है। गुजरात ने कुसल मेंडिस को आईपीएल डेब्यू कैप थमाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, जेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसीद्ध कृष्णा