Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs PBKS: प्रियांश-इंग्लिस ने फेरा सूर्यकुमार की रिकॉर्ड पारी पर पानी, पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंद पक्की की टॉप-2 में जगह

    Updated: Mon, 26 May 2025 11:29 PM (IST)

    पंजाब किंग्स ने अपने दमदार खेल के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है और इसी के साथ ये तय हो गया है कि मुंबई की टीम टॉप-2 में नहीं रहेगी। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी पर प्रियांश आर्या और जोस इंग्लिस की पारी भारी पड़ गई।

    Hero Image
    पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेाबाजी का प्रदर्शन करते हुए अहम मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। पंजाब ने ये टारगेट 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ पंजाब ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस जीत के बाद पंजाब के 14 मैचों में नौ जीत और चार हार के साथ 19 अंक हो गए हैं और वह पहले नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब का टॉप-2 में रहना अब पक्का है। इसमें दूसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हो सकती है जिसको मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में अगर आरसीबी जीत जाती है तो फिर उसके भी 19 अंक हो जाएंगे और पंजाब के साथ वह टॉप-2 में रहेगी।

    यह भी पढ़ें- MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के लिए इस मामले में बन गए नंबर-1

    पंजाब की तूफानी पारी

    पंजाब को शुरुआती तीनों ओवरों में ज्यादा रन बनाने के मौके नहीं मिले। यहां तक उसका स्कोर 18 रन ही था। लेकिन इसके बाद पंजाब के बल्लेबाजों ने रफ्तार पकड़ी। इसी कारण प्रभसिमरन सिंह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अश्विनी कुमार द्वारा लपके गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 13 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद जोस इंग्लिस और प्रियांश आर्या ने मुंबई के गेंदबाजों की खबर ली और तेजी से रन बनाए।

    दोनों ने अर्धशतक पूरे किए और अपनी टीम को जीत की ओर ले गए। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या अपना हर दांव चला लेकिन इन दोनों को रोक नहीं पाए। 15वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने प्रियांश को आउट कर दिया। लेकिन तब तक वह मैच को पंजाब की तरफ मोड़ चुके थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 35 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।

    सैंटनर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लिस को आउट कर पंजाब का तीसरा विकेट गिराया। 42 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाने वाले इंग्लिस टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाकर आउठ हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा ने जीत की औपचारिकताएं पूरी कीं। आय्यर ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। 

    अय्यर ने 16 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। 

    सूर्यकुमार ने बिखेरी चमक42 गे

    इससे पहले, रोहित शर्मा और रियान रिकेलटन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। छठे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने रिकेलटन को आउट किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 20 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 27 रन बनाए। उनके बाद आए सूर्यकुमार पंजाब के लिए मुश्किल पैदा करने वाले साबित हुए। रोहित शर्मा को हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों पर 24 रन ही बना सके जिसमें दो चौके औ एक छक्का शामिल रहा।

    तिलक वर्मा कुछ खास नहीं कर सके और विजयकुमार विशाक की गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। विल जैक्स 17 रन ही बना सके। पांड्या ने आखिरी ओवरों में सूर्यकुमार का साथ देने की कोशिश की, लेकिन 15 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। नमन धीर 12 गेंदों पर 20 रन बना सके। सूर्यकुमार आखिरी गेंद पर आउ हुए। उन्होंने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। इसी के साथ सूर्यकुमार मुंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: सुरेश रैना की CSK में वापसी को लेकर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, बस अब अगले सीजन का इंतजार