MI vs LSG: लखनऊ के इस खिलाड़ी ने बुमराह पर पहले मारा छक्का फिर जमकर चिढ़ाया, डग आउट में हंस पड़े पंत और जहीर
लखनऊ सुपरजायंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम जब हार रही थी तब लखनऊ के मेंटर और कप्तान हंस रहे थे। इसकी वजह लखनऊ के गेंदबाज का मुंबई के जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मारा गया छक्का था जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने अपने दमदार खेल के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रनों से हरा दिया। जीत ने मुंबई की प्लऑफ की उम्मीदों को मजबूत किया है लेकिन लखनऊ की चिंता बढ़ा दी है। इस मैच में एक पल ऐसा आया जब लखनऊ का खेमा मुश्किल स्थिति में होने के बाद भी हंसने लगा। वो इसलिए क्योंकि टीम के एक गेंदबाज ने मुंबई के जसप्रीत बुमराह पर जोरदार छक्का मार दिया।
बुमराह मौजूदा समय में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनको गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं होता है। ऐसे में जब कोई गेंदबाज उन पर छक्का मारे तो फिर हैरानी होती है। बुमराह पर छक्का पड़ता देख डगआउट में बैठे लखनऊ के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी हंसे बिना नहीं रह पाए।
यह भी पढ़ें- DC vs RCB: करुण नायर ने किया अर्जुन वाला काम, झन्नाटेदार थ्रो से किया आरसीबी के कप्तान की पारी का अंत, देखें Video
बुमराह को चिढ़ाया
बुमराह पर ये छक्का लखनऊ के स्पिनर रवि बिश्नोई ने मारा। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने बुमराह की लैंग्थ गेंद पर तगड़ा प्रहार किया और लॉन्ग ऑन-डीप मिडविकेट के बीच में छक्का मार दिया। इस शॉट के बाद बिश्नोई हंसने लगे और फिर हाथ हिलाकर यस-यस करते हुए बमराह को चिढ़ाने लगे। बुमराह भी ये देख हंस रहे थे कि वह बिश्नोई से छक्का खा गए।
डगआउट में बैठे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मेंटर जहीर खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए और जमकर हंसने लगे। उनको हैरानी थी कि बिश्नोई ने कैसे बुमराह जैसे गेंदबाज पर छक्का मार दिया। बिश्नोई 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्हें कोर्बिन बोश्च ने आउट किया। बिश्नोई ने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए जिसमें एक छक्का शामिल रहा।
Bishnoi reaction after hitting a six against Bumrah 😭😭😭 pic.twitter.com/9A1Vav4EwT
— ` (@FourOverthrows) April 27, 2025
ऐसा रहा मैच
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रन बनाए। उसके लिए रियान रिकेलटन ने 32 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। अंत में नमन धीर ने 11 गेंदों पर 25 रन और बोश्च ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए।
लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर खेलते हुए 161 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए सबसे ज्यादा 35 रन आयुष बडोनी ने बनाए। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से ये पारी खेली।
यह भी पढे़ं- MI vs LSG: 'ये सही नहीं है', मुंबई से हार के बाद किस बात पर बौखला गए कप्तान ऋषभ पंत, इस फैसले को बताया बिल्कुल सही
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।