IPL 2023: ग्राउंड्समैन ने छुए MS Dhoni के पैर, तो माही ने इस तरह जीता फैंस का दिल, वायरल हुई तस्वीरें
MS Dhoni With the Groundsmen MI vs CSK IPL 2023। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई टीम को 7 विकेट से जीत मिली।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni With the Groundsmen MI vs CSK IPL 2023। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई टीम को 7 विकेट से जीत मिली। टीम की तरफ से रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस टीम को 157 रन पर रोक दिया।
इसके बाद अंजिक्ये रहाणे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सीएसके टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें माही ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर खींचवाते हुए और उनसे खास बातचीत करते हुए नजर आ रहे है।
मैच जीतने के बाद MS Dhoni ने जीता फैंस का दिल, ग्राउंडमैन से की खास मुलाकात

महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी किसी से छुपी हुई नहीं है, फैंस माही को उनके शांत अंदाज और उनके खेलने के लिए काफी पसंद करते है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद धोनी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मैदान पर जब धोनी ग्राउंड स्टाफ से हालचाल और पिच को लेकर बातचीत करने पहुंचे, तो सबसे पहले ग्राउंड स्टाफ ने उनके पांव छुए और ये देख स्टेडियम में बैठा हर एक शख्स खुशी से झूम उठा। पूरे स्टेडियम में 'We Want Dhoni'के नारे सुनने को मिले।
Ground staff touching the feet of MS Dhoni. pic.twitter.com/GHVs9dlN2n
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2023
MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने (32) सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। इसके बाद 158 रन का पीछ करते हुए सीएसके टीम ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। सीएसके टीम की तरफ से अजिंक्ये रहाणे ने 27 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों की पारी खेली।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।