IPL 2023: रातों-रात 24 साल का ये युवा खिलाड़ी बना करोड़पति, जानें यहां इस सीजन के TOP 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL 2023 Highest paid Players List आईपीएल 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। इस सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है जहां 10 टीमों के बीच कांटेदार जंग देखने को मिलेगी। इस सीजन के लिए सबसे महेंगे खिलाड़ी सैम करन है जिन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 Most Paid Cricketers। आईपीएल 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। इस सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है, जहां 10 टीमों के बीच कांटेदार जंग देखने को मिलेगी। अगर बात करें इस लीग की तो यह दुनिया की सबसे पसंदीदा लीग है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पूरी दुनिया में पहचाने बनाने का सुनहेरा अवसर मिलता है।
अब तक ऐसे कई युवा खिलाड़ी देखे गए हैं, जिनकी किस्मत आईपीएल के चलते रातों-रात चमकी है। खिलाड़ियों को उनके टैंलेंट के चलते लीग से पहले फ्रेंचाइजियां नीलामी में उन पर भारी बरकम धनवर्षा करती है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल के 16वें सीजन के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
IPL 2023 Most Paid Cricketers: ये है इस सीजन के सबसे महंगे टॉप-5 खिलाड़ी
1. सैम करन (Sam Curran)
लिस्ट में पहले नंबर पर है इंग्लैंड टीम के युवा ऑलराउंडर जिन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को पछाड़ते हुए अपने नाम ये उपलब्धि आईपीएल के 16वें सीजन में हासिल कर ली। करन को पंजाब किंग्स ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 18 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। खास बात तो यह है कि सैम के आईपीएल करियर का यह पहला सीजन है। ऐसे में उन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
2.कैमरून ग्रीन
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का का नाम, जिन्हें आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। ग्रीन आईपीएल 2023 के दूसरे सबसे ज्यादा महंगे में बिके। उन पर मुंबई ने 17 करोड़ 50 लाख खर्च किए।
3. बेन स्टोक्स
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है बेन स्टोक्स का नाम, जिन्हें आईपीएल इतिहास की चार बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2023 के लिए स्टोक्स पर सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपए की धनवर्षा की।
4. निकोलस पूरन
लिस्ट में चौथे नंबर पर है वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम में शामिल किया। उन पर लखनऊ टीम ने 16 करोड़ रुपए खर्च किए।
5.हैरी ब्रूक
लिस्ट में पांचवें नंबर पर है इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम, जिन्हें आईपीएल 2023 नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ 25 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।