विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 CSK Full Schedule: 4 साल बाद चेपॉक पर गूंजेगा माही...माही का शोर, देखें टीम CSK का पूरा मैच शेड्यूल

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 23 Mar 2023 09:25 PM (IST)

IPL 2023 आईपीएल 2023 टूर्नामेंट का पहला मैच एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक ...और पढ़ें

आईपीएल 2023 के लिए सीएसके के मैच शेड्यूल।
आईपीएल 2023 के लिए सीएसके के मैच शेड्यूल।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 31 मार्च को दोनों के बीच अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा।

गौरतलब हो कि पिछले साल सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में टीम मैनेजमेंट ने बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपने पाले में किया है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में वापसी करने का अपना इतिहास रहा है। इस सीजन प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलेंगी। आईए जानते हैं, सीएसके का आईपीएल मैचों का फुल शेड्यूल...

IPL 2023 में CSK के मैच..

  • 31 मार्च-         गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-                  अहमदाबाद
  • 3 अप्रैल-        चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स-           चेन्नई
  • 8 अप्रैल-        मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-                       मुंबई
  • 12 अप्रैल-      चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-                   चेन्नई
  • 17 अप्रैल-      रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-           बैंगलोर
  • 21 अप्रैल-      चेन्नई सुपर सिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-             चेन्नई
  • 23 अप्रैल-     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-        कोलकाता
  • 27 अप्रैल-     राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-                   जयपुर
  • 30 अप्रैल-    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स-                         चेन्नई
  • 04 मई-      लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-             लखनऊ
  • 06 मई-      चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस-                        चेन्नई
  • 10 मई-      चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-                    चेन्नई
  • 14 मई-      चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-         चेन्नई
  • 20 मई-      दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-                    दिल्ली

बता दें कि धोनी की टीम चार साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी। 3 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। 2019 के बाद पहली बार सीएसके अपने घरेलू मैदान पर कोई मुकाबला खेलेगी। 20 मई को अपने आखिरी ग्रुप मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। आरसीबी, गुजरात, पंजाब और हैदराबाद के खिलाफ सीएसके एक-एक मैच ही खेलेगी। अन्य सभी टीमों के खिलाफ उनके दो-दो मुकाबले होंगे।