विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs LSG Playing 11: गुजरात के घर में हार का हिसाब चुकता करने उतरेंगे लखनऊ के नवाब, ऐसी होगी प्लेइंग 11

By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
Published: Sat, 06 May 2023 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 07 May 2023 11:13 AM (IST)

GT vs LSG Dream 11 Prediction IPL 2023 आईपीएल 2023 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत लखनऊ सुपर ...और पढ़ें

GT vs LSG Dream 11 Prediction IPL 2023
GT vs LSG Dream 11 Prediction IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के 51वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा। इस सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। पहली भिड़ंत में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात लखनऊ पर भारी पड़ी थी और टीम ने 7 रन से जीत का स्वाद चखा था।

शानदार फॉर्म में गुजरात

गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में अभी तक सबकुछ सही घटा है। टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर काबिज है। आखिरी मुकाबले में हार्दिक पांड्या की सेना ने राजस्थान के रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा था। राजस्थान के खिलाफ राशिद खान ने गेंद से कहर बरपाया था और 3 विकेट अपने नाम किए थे।

Anrich Nortje IPL 2023: RCB के खिलाफ मैच से पहले DC को लगा बड़ा झटका, 6.50 करोड़ रुपये का खिलाड़ी लौटा स्वदेश

वहीं, नूर अहमद ने अपने डेब्यू सीजन में लगातार अच्छी गेंदबाजी की थी। बल्लेबाजी में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है, तो उनके जोड़ीदार साहा भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। वहीं, बतौर फिनिशर डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के आईपीएल 2023 में भी खूब महफिल लूटी है।

कमजोर नजर आ रही लखनऊ की बल्लेबाजी

दूसरी ओर, कप्तान केएल राहुल के बाहर होने के बाद लखनऊ की टीम कमजोर नजर आ रही है। सीएसके के खिलाफ टीम का आखिरी मैच बारिश के चलते धुल गया था। हालांकि, टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन सीएसके के खिलाफ भी निराशाजनक रहा था और सिर्फ आयुष बदोनी ही अर्धशतक जमा सके थे। लखनऊ के स्पिनर्स ने आईपीएल 2023 में जरूर छाप छोड़ी है। रवि बिश्नोई कारगर साबित हुए हैं, तो अमित मिश्रा और नवीन उल हक भी रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

GT vs LSG संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11: मनन वोहरा, काइल मेयर्स, करन शर्मा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।