विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anrich Nortje IPL 2023: RCB के खिलाफ मैच से पहले DC को लगा बड़ा झटका, 6.50 करोड़ रुपये का खिलाड़ी लौटा स्वदेश

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 06 May 2023 02:46 PM (IST)

Anrich Nortje Unavailable For DC vs RCB Match IPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का सीजन शुरुआत से ...और पढ़ें

DC vs RCB: पर्सनल इमर्जेंसी के चलते Anrich Nortje लौटे स्वदेश
DC vs RCB: पर्सनल इमर्जेंसी के चलते Anrich Nortje लौटे स्वदेश

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Anrich Nortje Unavailable For DC vs RCB Match IPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का सीजन शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है। आईपीएल 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आज यानी 6 मई को होना है, जिससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले ही टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। एनरिक नॉर्खिया के घर लौटने के पीछे पर्सनल इमरजेंसी बताई जा रही है। ये जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर दी है।

DC vs RCB: पर्सनल इमर्जेंसी के चलते Anrich Nortje लौटे स्वदेश

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी है कि आरसीबी के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दिल्ली ने ट्वीट कर लिखा,

"दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को कल रात यानी 5 मई को कुछ पर्सनल इमरजेंसी के कारण साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वह आज शाम के मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे"

DC vs RCB Pitch Report: क्या दिल्ली का मौसम बिगाड़ेगा खेल या बल्लेबाजों की होगी मौज? जानें पिच और मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम ने अभी तक सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज की है और इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर विराजमान है। ऐसे में एनरिक का आरसीबी के खिलाफ मैच से बाहर होना दिल्ली टीम के लिए बड़ा झटका है। एनरिक नॉर्खिया ने इस सीजन में अब तक 8 मैच खेलते हुए कुल 7 विकेट चटकाए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।