यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DC vs RCB Pitch Report: क्या दिल्ली का मौसम बिगाड़ेगा खेल या बल्लेबाजों की होगी मौज? जानें पिच और मौसम का हाल
Arun Jaitley Cricket Stadium Pitch Report DC vs RCB IPL 2023। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2023 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। DC vs RCB IPL 2023 Arun Jaitley Cricket Stadium Pitch Report ।आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 6 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा जब डेविड वॉर्नर की टीम और फाफ डुप्लेसी की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का इस सीजन सफर अच्छा नहीं रहा है। टीम इस वक्त सिर्फ 3 मैच जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दिल्ली टीम के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की राह काफी मुश्किल है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं अरुण जटेली स्टेडियम की पिच और मौसम के मिजाज के बारे में।
DC vs RCB Pitch Report: जानें अरुण जटेली सटेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

अगर बात करें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की तो बता दें कि इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इस पिच पर नई गेंद बल्ले पर अच्छी हिट होती है और पावरप्ले में खूब रन बनाने का मौका मिलता है। साथ ही आउटफील्ड तेज और बाउंड्री छोटी होने से टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। इस पिच पर औसत पहली पारी का स्कोर 160-175 का रहा है।
DC vs RCB Head To Head Record: जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड:
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 29 बार मैच खेले गए हैं। इनमें से 18 बार आरसीबी टीम को जीत मिली है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 10 बार ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
DC vs RCB Weather Updates: जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
अगर बात करें दिल्ली के मौसम की तो बता दें कि काले बादल आसमान में छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना 20 प्रतिशत बताई जा रही है। हवा 16 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और तापमान 26 से 41 डिग्री सेलसियस तक रहने की संभावना है। फैंस इस मैच को स्टेडियम में बिना किसी दिक्कत के देख सकते हैं।