Heinrich Klaasen Century: RCB के गेंदबाजों के लिए काल बने क्लासेन, 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा IPL का पहला शतक
Heinrich Klaasen 1st Century IPL 2023 SRH vs RCB हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं। मैच में हेनरिक क्लासेन ने अपने IPL का पहला शतका जड़ा।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Heinrich Klaasen 1st Century IPL 2023 SRH vs RCB हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।
वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और हैरी ब्रूक ने शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभाला। हेनरिक क्लासेन ने शतकीय पारी खेली और टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।
SRH vs RCB: Heinrich Klaasen ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी के 5वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। इसके बाद कप्तान ऐडन मार्करम ने हेनरिक क्लासेन के साथ 50 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी निभाई। मार्करम 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया।
इस शतक के साथ ही उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया। सबसे पहले हैरी ब्रूक को उन्होंने गले लगाया और फिर जोश से हेलमेट निकाल कर सेलिब्रेट किया। इसके बाद हर्षल पटेल ने क्लासेन को पारी के 19वें ओवर में आउट किया। उनका शतक देख स्टैंड्स में बैठी काव्या मारन तालियां बजाते हुए नजर आई। वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने।
IPL इतिहास में SRH के लिए शतक लगाने वाले केवल 4 खिलाड़ी
डेविड वार्नर
जॉनी बेयरस्टो
हैरी ब्रूक
हेनरिक क्लासेन*
Did You Watch ?
A maximum to bring up the 💯
Heinrich Klaasen scored a brilliant 104 off 51 deliveries.
Live - https://t.co/stBkLWLmJS #TATAIPL #SRHvRCB #IPL2023 pic.twitter.com/B6t2C4jfy1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2023

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।